Bihar Weather News: बिहार में कैसा रहेगा मौसम, आपके ज़िले बारिश के क्या हैं आसार, पढ़िए मौसम समाचार

Bihar Weather News Today: सितंबर का पहला सप्ताह बीतने के साथ ही मॉनसून की विदाई का भी वक्त क़रीब आ चुका है। लेकिन बिहार में इस बार बारिश नॉर्मल से 26 फीसदी कम हुई है। पिछले दो, तीन दिनों की बात करें तो पटना के आसपास के कई जिलों में अच्छी खासी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर से एक बार फिर बारिश की एक्टिविटीज़ में इज़ाफ़ा होने के आसार हैं।

11 सितंबर से 13 सितंबर तक प्रदेश के कई ज़िलों में तेज़धार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट भी जारी किया है। रविवार 8 सितंबर को 22 जिलों में हल्के से मध्यम वर्षा की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम और उसके करीब मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब क्षेत्र बना हुआ है।

bihar me monsoon

निम्न दवाब क्षेत्र बनने की वजह से समुंद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जो कि झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ से होकरॉअगले तीन दिनों के दौरान गुजरेगी। मॉनसून की टर्फ लाइन बीकानेर से कोटा होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब क्षेत्र से गुजर रही है।

मौसमी घटकों के संयुक्त प्रभाव की वजह से आगामी 3 दिनों के दौरान मौसम में कोई ख़ास बदलाव के आसार नहीं हैं। 1, 2 जगहों पर हल्के से मध्यम वर्षा की उम्मीद है। वहीं प्रदेश में 11 सितंबर से ज़्यादा बारिश होने की उम्मीद है। बिहार के लगभग ज़िलों में गर्जन के साथ तेज़ बारिश की उम्मीद है।

8 सितंबर रविवार को पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, भभुआ, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के 1 से 2 जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है। वहीं बचे हुए ज़िलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+