बिहारः आरोपी ने जेल में किया बेहोश होने का नाटक तो फैल गई मौत की अफवाह फिर लोगों ने फूंक दिया थाना

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में गुस्साई भीड़ ने थाने में तोड़फोड़ मचाकर हंगामा कर दिया। चोरी के आरोपी की हिरासत में हुई मौत की अफवाह फैलने पर गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने थाने में खड़ी जीप में आगजनी कर दी। थाने में बनाए गए रिकॉर्ड रूम के कागजात फाड़ डाले और फर्नीचर को तोड़ दिया। वहीं थाने के बगल में बनी झोपड़ी को भी जला दिया।

bihar katihar mob set fire in adabpur police station

पूरा मामला कटिहार जिले के आबादपुर थाने का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारसोई अनुमंडल के आबादपुर थाने के लगुवा निवासी वार्ड 9 के सदस्य मो. मोहसिन पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई और सख्ती बरती तो मोहसिन नाटक करते हुए बेहोश हो गया। इसी दौरान अफवाह फैली कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हो गई है। यह खबर सुनकर थाने के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर थाना के कई भागों में आगजनी कर दी।

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को पांच राउंड फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आया। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी आबादपुर पहुंचे। एसडीपीओ फिलहाल आबादपुर थाने में कैंप कर रहे हैं। डीसीपी पंकज कुमार ने उपद्रवियों से कहा कि आरोपित मोहसिन सुरक्षित है। उसने स्वयं बीमार होने का नाटक किया, जिसे इलाज के लिए बारसोई अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+