Bihar Holi Dance video: बिहार के सरकारी ऑफिस में अश्‍लीलता की सारी हदें, डांसर के साथ अफसरों का वीडियो वायरल

Bihar Holi Dance video: बिहार के सारण जिले के गड़खा प्रखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां होली मिलन समारोह के नाम पर सरकारी कार्यालय में अश्लीलता का प्रदर्शन हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि गड़खा प्रखंड कार्यालय में नर्तकियों के साथ अश्लील डांस किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन ने अश्लीलता और द्विअर्थी गीतों पर पाबंदी लगाने का निर्देश जारी किया था।

यह घटना और भी चौंकाने वाली है क्योंकि इसी दिन गड़खा थाना में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी (B.D.O.), अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष ने सौहार्दपूर्ण और अश्लीलता मुक्त होली मनाने पर विमर्श किया था। इसके बावजूद, कुछ ही देर बाद उसी प्रखंड कार्यालय में अश्लील डांस का आयोजन किया गया।

Bihar Holi Dance video

वीडियो में यह भी देखा गया कि प्रखंड प्रमुख के पति हरेंद्र महतो महिला डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि यह अश्लील कार्यक्रम अधिकारियों और थाना प्रभारी की शह पर हुआ है।

वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों में चर्चा रही कि ऐसे अफसरों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकारी ऑफिस की मान-मर्यादा होती है। अफसर और कर्मचारी इसे उत्‍सव के नाम पर ऐसे ताक पर नहीं रख सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+