Bihar Heli Tourism: अब आसमान से निहारें बिहार की खूबसूरती, आज से हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू, सरकार दे रही सब्सिडी

Bihar Heli Tourism: बिहार घूमने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का नजारा आसमान से देखने का सपना पूरा होने जा रहा है। बिहार सरकार ने हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 की शुरुआत कर दी है। 13 जुलाई से हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि 18 जुलाई से नियमित उड़ानें शुरू होंगी।

पहले चरण में पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध होगी। सरकार यात्रियों को हर टिकट पर भारी सब्सिडी दे रही है, जिससे कम खर्च में हवाई सफर और पर्यटन का आनंद लिया जा सकेगा।

Bihar Heli Tourism

पहले चरण में इन तीन पर्यटन स्थलों के लिए मिलेगी हेली सेवा

हेली-टूरिज्म योजना के पहले चरण में पश्चिम चंपारण का वाल्मीकिनगर, नालंदा का राजगीर और कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर को शामिल किया गया है। पटना से इन तीनों जगहों के लिए हर शनिवार और रविवार हेलीकॉप्टर उड़ानें संचालित होंगी। वाल्मीकिनगर के लिए राजकीय विमान का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि राजगीर और कैमूर के लिए 6+2 सीटर हेलीकॉप्टर उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक उड़ान में पांच सीटें पर्यटकों के लिए आरक्षित होंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

ये भी पढे़ं: Bihar Weather: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, पटना समेत 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा हाल?

जानिए कितना होगा किराया

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि सरकार यात्रियों को प्रति टिकट बड़ी सब्सिडी दे रही है। पटना से राजगीर का किराया 4,000 रुपये, वाल्मीकिनगर का 5,000 रुपये और कैमूर का 6,000 रुपये तय किया गया है। जबकि एक सीट की वास्तविक लागत करीब 17,522 रुपये है। बाकी राशि सरकार वहन करेगी। इससे आम लोगों को भी कम खर्च में हेलीकॉप्टर से यात्रा करने और बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों का हवाई सफर करने का मौका मिलेगा।

पटना में हेलीकॉप्टर जॉय राइड का भी मिलेगा रोमांच

पर्यटकों के लिए पटना शहर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड की भी शुरुआत की जा रही है। इस सेवा के तहत लोग 10 मिनट तक आसमान से पटना का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। इसका किराया 2,100 रुपये प्रति सीट रखा गया है। इस सेवा पर भी सरकार प्रति सीट करीब 15,422 रुपये की सब्सिडी दे रही है। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास होगी जो पहली बार हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने का अनुभव लेना चाहते हैं।

ये भी पढे़ं: Bankipur Bypoll: कौन हैं ग्रेजुएट ऑटो ड्राइवर नवीन तिवारी? बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, PK-BJP की उड़ी नींद!

पर्यटन के साथ बढ़ेंगे रोजगार और निवेश के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन सिर्फ घूमने का जरिया नहीं, बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास का मजबूत माध्यम भी है। सरकार होम स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प, लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। साथ ही पर्यटन परियोजनाओं में निजी निवेश बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाकर ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+