Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल में महागठबंधन के डिप्टी सीएम फेस मुकेश सहनी को कितनी सीटें मिल रहीं?
Bihar Exit Poll 2025: बिहार चुनाव 2025 के दोनों फेज की वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे और उसके साथ ही तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि, मतदान खत्म होने के बाद कई एग्जिट पोल सामने आए हैं। अगर ये अनुमान नतीजों में बदलते हैं, तो महागठबंधन की उम्मीदों को करारा झटका लग सकता है। ज्यादातर पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है।
मुकेश सहनी को महागठबंधन ने डिप्टी सीएम का उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, उनकी पार्टी के लिए कुछ ज्यादा अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। निषाद समुदाय से आने वाले सहनी ने सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन में काफी बार्गेनिंग की थी। एग्जिट पोल के अनुमान अगर नतीजों में बदलते हैं, तो वह महागठबंधन के लिए कमजोर कड़ी साबित होते नजर आएंगे।

Bihar Exit Poll 2025: मुकेश सहनी की पार्टी को कितनी सीटें?
⦁ Matrize-IANS- 1-14
⦁ People Insight- 2-3
⦁ Chanakya- 7-9
⦁ Poll Diary- 00
⦁ Polstrat- 2-3
यह भी पढ़ें: Bihar Election Exit Poll 2025: छपरा से खेसारी लाल यादव जीत रहे या हार रहे? जानें पूरे सारण जिले का Exit Poll
Mukesh Sahni को एनडीए छोड़ने से होगा नुकसान
2020 विधानसभा चुनाव की बात करें, तो उन्हें महागठबंधन में सीट नहीं मिली थी। इसके बाद वह पाला बदलकर एनडीए में शामिल हो गए थे। उन्हें एनडीए के कोटे से मंत्री भी बनाया गया था और उनके चार उम्मीदवार भी जीते थे। हालांकि, बाद में फिर उन्होंने पलटी मार दी और 1 अप्रैल 2024 को महागठबंधन में फिर से शामिल होने का ऐलान कर दिया। बिहार में मल्लाह जाति की आबादी दो फीसदी के करीब मानी जाती है। हालांकि, सहनी चुनाव के दौरान लगातार दावा करते रहे हैं कि उनकी पार्टी इस बार जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ वापसी करेगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Polls 2025: इस एग्जिट पोल में RJD को लिए Good news, क्या चला तेजस्वी का जादू?
मुकेश सहनी ने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार दावा किया है कि वह एनडीए में वापसी नहीं करेंगी। हालांकि, उनके राजनीतिक इतिहास को देखते हुए इस बात की संभावना कम लगती है। राजनीतिक विश्लेषक भी यह संभावना मान रहे हैं कि अगर नतीजे मन-मुताबिक नहीं रहे, तो वह फिर पाला बदल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications