Bihar Exit Polls 2025: इस एग्जिट पोल में RJD को लिए Good news, क्या चला तेजस्वी का जादू?
Chanakya Strategies Bihar Exit Polls 2025 : बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान सफलता पूर्वक संपन्न हो गया, जिसमें 68.55 फीसदी वोटिंग हुई जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकार्ड है। मतदान खत्म होने के बाद टीवी चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल दिखाने शुरू किए जिसमें से नौ एग्जिट पोल में कहा गया है कि 'भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ही राज्य में वापसी हो रही है।'
जबकि महाठबंघन ने फाईट तो अच्छी की है लेकिन वो बहुमत तक नहीं पहुंच रहा लेकिन चाणक्या स्ट्रैटेजीज़ (Chanakya Strategies) के एग्जिट पोल ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए खुश होने वाली बात है उसके मुताबिक इस चुनाव में, राजद 75 से 80 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।

यानी कि तेजस्वी का जादू चलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस को 17-23 सीटें, वाम दलों को 10-16 सीटें और मुकेश सहनी की पार्टी को 7-9 सीटें मिलती दिख रही है। हालांकि बहुमत में महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा है।
बहुमत में महागठबंधन पीछे (Bihar Exit Polls 2025)
उसे इस एग्जिट पोल में 100-108 सीटें मिलती दिख रही हैं जब एनडीए के खाते में 130-138 सीटें मिलती नजर आ रही है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 70 से 75 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 52 से 57 सीटें मिलती दिख रही हैं। चिराग पासवान की पार्टी को 14 से 19 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जीतन राम मांझी की पार्टी को 0-2 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 2-3 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
'वास्तविक परिणाम एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग होंगे' (Bihar Exit Polls 2025)
एग्जिट पोल के नतीजों पर बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि 'वास्तविक परिणाम एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग होंगे... अगर कहीं भी मतदान में अधिक मतदान होता है, तो यह समझा जाता है कि वहां की मौजूदा सरकार बाहर हो जाएगी... तेजस्वी यादव राज्य के अगले सीएम होंगे।'
'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं' (Bihar Exit Polls 2025)
तो वहीं दूसरी ओर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं, 'एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं और आगे भी गलत साबित होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि 14 नवंबर को महागठबंधन और तेजस्वी यादव भारी मतों से जीतेंगे... बिहार की जनता ने एनडीए सरकार के खिलाफ वोट दिया है और तेजस्वी को सरकार बनाने के लिए वोट दिया है। एग्जिट पोल देखकर जो लोग भ्रम में हैं, उन्हें भ्रम में रहने दें। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। यह तय है कि बिहार में महागठबंधन और तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी।'












Click it and Unblock the Notifications