Bihar Chunav: मैं खुद चाहता था कि', बिहार सीएम पद की दावेदारी को लेकर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के बाद सभी दलों ने अपने उममीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। अब जब चुनाव नजदीक है तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया कि मुख्यमंत्री का चयन विधायक दल की "सामान्य प्रक्रिया" के तहत होगा।
अमित शाह के इस बयान के बाद एनडीए में मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार नहीं तो कौन होगा इसको लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। एनडीए में मुख्यमंत्री का चेहरे पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी है।

मैं खुद चाहता था कि मेरे...
दरअसल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हर पार्टी चाहती है कि उसका नेता मुख्यमंत्री बने। उन्होंने बताया, "मैं खुद चाहता था कि मेरे पिता मुख्यमंत्री बनें या प्रधानमंत्री भी बन सकें।"
NDA गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहा बिहार चुनाव
पासवान ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे मुद्दों पर चर्चा सही समय पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मौजूदा स्थिति में, एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट किया है कि हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, और चुनाव के बाद चुने गए विधायक एक बार फिर नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री चुनेंगे।"
चिराग पासवान ने बताया क्यों नहीं लड़ रहे चुनाव?
चिराग पासवान ने कहा हमेशा यह कहा है कि उनका मुख्य ध्यान बिहार पर है। पासवान ने बताया, "मैं बिहार चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन लंबी बातचीत के कारण मेरी प्राथमिकता बदलकर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों पर ध्यान केंद्रित करना हो गई।"चिराग पासवान ने आगे कहा कि अगले चार से पांच वर्षों में वे बिहार पर और भी अधिक ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करेंगे।
सीटों के बंटवारे पर क्या बोले चिरागा पासवान?
आगामी बिहार चुनावों में लोजपा (रामविलास) के 29 सीटों पर चुनाव लड़ने के संबंध में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हमने हमेशा गठबंधन की गरिमा बनाए रखने के लिए काम किया है। उनका मानना है कि गठबंधन से जुड़ी चर्चाएँ केवल गठबंधन के भीतर ही होनी चाहिए।
पासवान ने आगे बताया कि गठबंधन में शामिल हर पार्टी अपना हिस्सा चाहती है। प्रत्येक दल के पास मजबूत नेता और कार्यकर्ता होते हैं, और हर कोई अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इतने बड़े स्तर के गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए कई दौर की बैठकें आवश्यक होती हैं।
चिराग पासवान ने यह भी कहा कि उनका मत हमेशा स्पष्ट था कि भाजपा या जद (यू) को 100 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। उन्होंने ज़ोर दिया कि उन्हें गठबंधन के भीतर चुनाव नहीं लड़ना है। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने अपनी संतुष्टि व्यक्त की।
जब उनसे पूछा गया कि क्या केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (हम-एस के संरक्षक) और उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष) सीट बंटवारे से नाखुश हैं, तो पासवान ने जवाब दिया कि भाजपा ने गठबंधन के भीतर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी सहयोगियों के साथ समन्वय स्थापित करके निर्णय लिए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अब गठबंधन के सभी साथी एक-दूसरे के लिए प्रचार करेंगे, और वे सभी अब खुश और संतुष्ट हैं।












Click it and Unblock the Notifications