'दोनों बेटों को आशीर्वाद', वोट डालने पहुंचे लालू-राबड़ी, तेजस्वी ने पत्नी संग किया मतदान, मीसा ने की क्या अपील?
Bihar Elections 2025 Phase 1 Voting: बिहार में चुनावी जंग की शुरुआत हो चुकी है। लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व पूरे जोश में मनाया जा रहा है। मंगलवार को पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। राज्यभर के मतदाता सुबह से ही अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव जैसे बड़े नेता भी वोट डालने पहुंचे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान मंगलवार, 6 नवंबर को हो रहा है। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ पटना के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से भी अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा कि बिहार का भविष्य अब युवाओं के हाथ में है और हर वोट एक बेहतर बदलाव ला सकता है।

राबड़ी देवी और लालू यादव ने भी डाला वोट
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी अपने आवास से निकलकर मतदान किया। उन्होंने अपने बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चुनाव बिहार के विकास और सम्मान का चुनाव है। राबड़ी देवी ने महिलाओं से घरों से बाहर निकलकर वोट देने की अपील करते हुए कहा कि "बिहार की आधी आबादी अब चुप नहीं रहेगी, उसे अपनी आवाज मतदान से उठानी होगी।"
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: वोट देने आई बुर्केवाली महिला कौन है? बिहार में EC ने लगाई सीक्रेट ड्यूटी
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी पटना में वोट डालकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि इस बार जनता का मूड साफ है, बिहार अब बदलाव चाहता है।
#WATCH | Former Bihar CM and RJD supremo Lalu Prasad Yadav arrives at a polling station in Patna to cast his vote for the first phase of #BiharAssemblyElections pic.twitter.com/VBMdIfiOSA
— ANI (@ANI) November 6, 2025
#WATCH | Patna: After casting his vote, RJD leader and Mahagathbandhan's CM face Tejashwi Yadav says, "I appeal to the people of Bihar to cast their votes in large numbers, keeping in mind their present and future. Vote for employment, education, good healthcare... We are going… pic.twitter.com/TiB6482PKN
— ANI (@ANI) November 6, 2025
मीसा भारती की जनता से अपील
आरजेडी सांसद मीसा भारती ने अपने क्षेत्र में मतदान करने के बाद कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा की जरूरत है। उन्होंने कहा, "यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि बिहार का भविष्य तय करने का है।"
तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "बिहार के मजदूर रोजगार की तलाश में बाहर भटक रहे हैं, युवाओं के पास नौकरी नहीं है, और किसान परेशान हैं। यह चुनाव उनके अधिकारों की लड़ाई है।" उन्होंने कहा कि जनता इस बार सोच-समझकर वोट करेगी और डबल इंजन सरकार को सबक सिखाएगी।
मतदान के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था
चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के दौरान राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी 18 जिलों में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और विशेष निगरानी दल बनाए गए हैं। कई जगहों पर महिला मतदान केंद्रों का भी संचालन किया गया है ताकि महिलाओं को मतदान में सुविधा मिल सके।
मतदाताओं में दिखा उत्साह
राज्य के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। बुजुर्गों, युवाओं और पहली बार वोट डालने वालों ने लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: वोटिंग के लिए मिलेगी फ्री टैक्सी राइड, मूवी टिकट पर भी बड़ी छूट! कैसे उठाएं लाभ?












Click it and Unblock the Notifications