Bihar Elections 2025: भाजपा ने जारी की आखिरी लिस्ट, राघोपुर से तेजप्रताप के खिलाफ किसे बनाया उम्मीदवार?
BJP Candidate List: विधानसभा चुनाव की तरीखों के ऐलान के बाद एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा, जेडीयू समेत चारों पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट एक के बाद जारी कर रहे हैं। वहीं 15 अक्टूबर को देर रात भाजपा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपने 18 उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है।
बुधवार को भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी की थी जिसमें 12 उम्मीदवारों का नाम शामिल थे। जिसके बाद भाजपा ने अब उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं भाजपा ने अपनी तीसरी लिस्ट में किन दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में राघोपुर विधानसभा सीट से सतीश कुमार यादव को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव से होगा। सतीश कुमार यादव वो ही भाजपा नेता हैं जो राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को चुनाव मैदन में हरा चुके हैं।
भाजपा कीआखिरी लिस्ट में 18 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है
- रामनगर विधानसभा सीट से नंद किशोर राम
- नरकटियागंज विधानसभा सीट से संजय पांडेय
- बगहा विधानसभा सीट से राम सिंह
- लौरिया से विनय बिहारी
- नौतन से नारायण प्रसाद
- चनपटिया से उमाकांत सिंह
- हरिसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान
- कल्याणपुर विधानसभा सीट से सचिंद्र प्रसाद सिंह
- कोचाधमन से बीणा देवी
- बायसी से विनोद यादव
- बिहपुर से कुमार शैलेंद्र
- पीरपैंती से मुरारी पासवान
- रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह
- मोहनिया से संगीता कुमारी
- भभुआ से भरत बिंद
- गोह विधानसभा सीट से रणविजय सिंह
- राघोपुर से सतीश कुमार यादव
इस घोषणा के साथ, भाजपा ने उन सभी 101 सीटों के लिए अपने विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है जो उसे राजग सीट-बंटवारे समझौते के तहत आवंटित की गई थीं। इस समझौते के तहत, नीतीश कुमार की जदयू को भी इतनी ही सीटें मिली हैं।
इससे पहले, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जिसे गठबंधन में 29 सीटें दी गई हैं, ने अपने 14 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं, जदयू ने भी अपनी पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को गठबंधन में छह-छह सीटें मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications