'टाइगर अभी जिंदा है', काउंटिंग से पहले पटना में लगे नीतीश कुमार के जबरदस्त पोस्टर, गरमाया राजनीतिक माहौल

Bihar Election 2025: बिहार की सियासत में वो क्षण आ चुका है, जिसका इंतजार पूरे राज्य के साथ-साथ दिल्ली तक की राजनीतिक गलियारों को था। 14 नवंबर 2025 की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होते ही माहौल और ज्यादा रोमांचक हो गया है। एग्जिट पोल में एनडीए को मिली बढ़त ने जहां सत्ता पक्ष के उत्साह को बढ़ाया है, वहीं विपक्ष यह भरोसा जता रहा है कि असली खेल अभी बाकी है। इसी तनावपूर्ण और रोमांच भरे माहौल के बीच पटना में एक पोस्टर ने सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जेडीयू दफ्तर के बाहर उभरी बड़ी तस्वीर पर मोटे अक्षरों में लिखा था, "टाइगर अभी जिंदा है।"

यह पोस्टर न सिर्फ एक नेता का संदेश है, बल्कि यह आज के नतीजों से पहले बिहार की पूरी राजनीति की धड़कन को बयान करता है। नीतीश कुमार को फिर से सत्ता में देखने की उम्मीद में एनडीए कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर है। तो दूसरी ओर विपक्ष इसे एक राजनीतिक रणनीति बता रहा है। अब सबकी निगाह गिनती के हर राउंड पर टिकी है। क्या नीतीश एक बार फिर वापसी करेंगे या बिहार एक नई सियासी दिशा की ओर बढ़ेगा?

Tiger Abhi Zinda Hai

नीतीश समर्थकों में जोश, नए पोस्टर ने बढ़ाई चर्चा

जेडीयू नेता और बिहार के पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा ने नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर वाला पोस्टर जारी किया। इसमें नीतीश को दलितों, महादलितों, पिछड़ों, स्वर्णों और अल्पसंख्यकों का रक्षक बताया गया है। पोस्टर की बोल्ड टैगलाइन, "टाइगर अभी जिंदा है" ने चुनाव नतीजों से एक दिन पहले माहौल को और ज्यादा रोचक बना दिया। इस पोस्टर को नीतीश समर्थक एक संकेत के तौर पर देख रहे हैं कि एनडीए जीतने पर नीतीश को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी मिले। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि नीतीश ही गठबंधन का सबसे मजबूत चेहरा हैं और जनता के बीच उनकी पकड़ आज भी बरकरार है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav Result: पोस्टल बैलेट क्या है? पहले क्यों होती थी इसकी गिनती, अब क्यों बदला नियम?

सीएम चेहरे को लेकर विपक्ष के सवाल तेज

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा में देरी को लेकर विपक्ष लगातार एनडीए पर निशाना साध रहा है। राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव कई बार कह चुके हैं कि एनडीए जीत जाए तब भी नीतीश की वापसी नहीं होगी। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा नीतीश को फिर मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी। इस बयानबाजी ने चुनावी तापमान और बढ़ा दिया है।

एनडीए नेताओं ने साफ की बात

विपक्ष के आरोपों के बीच एनडीए नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर साफ किया है कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा गया है और सरकार भी उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार के अपने प्रचार अभियान में कहा था कि एनडीए का नेता नीतीश ही हैं। बाद में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी मंच से यह भरोसा दिलाया कि भाजपा नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

सबकी नजर नतीजों पर

11 नवंबर को दोनों चरणों के मतदान शांतिपूर्वक खत्म हो गए थे। अब आगे का रास्ता आज तय होगा, जब 8 बजे से मतगणना शुरू हुई शाम तक तस्वीर साफ कर हो जाएगी। पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक दफ्तरों में हलचल है। पार्टी कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन और मोबाइल अपडेट पर नजरें जमाए हुए हैं। चुनाव आयोग भी हर घंटे अपडेट जारी करने की तैयारी में है।

पोस्टरों, बयानबाजी और एग्जिट पोल की गर्मी के बाद आज का दिन बेहद अहम है। क्या एनडीए की बढ़त पक्की होगी? क्या नीतीश फिर से चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे? क्या महागठबंधन कोई बड़ा उलटफेर करेगा? इन सभी सवालों का जवाब आज की गिनती देगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: फिर एक बार नीतीशे कुमार! तेजस्वी-तेजप्रताप आगे, PK की पार्टी ने सभी को चौंकाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+