Bihar Election Result 2025: फिर एक बार नीतीशे कुमार! NDA 155 सीटों पर आगे, PK की पार्टी ने सभी को चौंकाया
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की 243 सीटों पर वोटों की गिनती तेज रफ्तार से जारी है। पोस्टल बैलट की गणना पूरी होने के बाद अब EVM खुल चुके हैं और शुरुआती रुझान बेहद रोमांचक तस्वीर दिखा रहे हैं। 243 सीटों के रुझान NDA 155 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 75 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी पहली बार दमदार एंट्री करते हुए 2 सीटों पर आगे दिख रही है।
वहीं निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 10 सीटों पर बढ़त में हैं। राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव NDA प्रत्याशी सतीश यादव पर बढ़त बनाए हुए हैं। उनके भाई और महुआ से उम्मीदवार तेजप्रताप यादव भी शुरुआती दौर में आगे चल रहे हैं, जिससे RJD खेमे में उत्साह है।

हाई-प्रोफाइल सीटों का हाल
अलग-अलग सीटों से शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। कई क्षेत्रों में मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। गायघाट सीट पर जेडीयू की कोमल सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि धोरैया से जेडीयू के मनीष कुमार आगे चल रहे हैं। दानापुर में बीजेपी के रामकृपाल यादव शुरुआती राउंड में बढ़त में हैं। चेरिया बरियारपुर से जेडीयू के अभिषेक आनंद और जमालपुर से जेडीयू के नचिकेता भी आगे दिखाई दे रहे हैं। छपरा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल ओझा शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। मोकामा से अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।
इसी बीच सीमांचल क्षेत्र से भी रुझान आने शुरू हो गए हैं। किशनगंज जिले की चारों विधानसभा सीटों पर शुरुआती गिनती में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनमें कांग्रेस और आरजेडी के उम्मीदवारों ने शुरुआती दौर में मजबूत स्थिति बनाई है। शुरुआती संकेतों से लगता है कि सीमांचल की सीटें महागठबंधन के लिए सकारात्मक नतीजे दे सकती हैं। हालांकि, यह सभी आंकड़े अभी शुरुआती हैं, और स्थिति आगे बदल भी सकती है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बारे में अहम जानकारी?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्य मुकाबला दो बड़े गठबंधनों के बीच है - एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) का एनडीए गठबंधन, और दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है।
महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा तेजस्वी यादव हैं। दूसरी ओर, एनडीए ने अब तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन समर्थकों का मानना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार ही आगे होंगे, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि एनडीए कोई नया चेहरा भी पेश कर सकता है।
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने मामूली बढ़त के साथ सत्ता बरकरार रखी थी। 243 में से उसे 125 सीटें मिली थीं। इस चुनाव में BJP 74 सीटों के साथ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू को 43 सीटें मिली थीं।
विपक्षी महागठबंधन, जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव की आरजेडी कर रही थी, ने कड़ा मुकाबला दिया और 110 सीटें जीतकर विधानसभा की सबसे बड़ी एकल पार्टी बनी थी।
पिछले पांच वर्षों का कार्यकाल राजनीतिक उठापटक से भरा रहा। अगस्त 2022 में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ गठबंधन किया और तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन जनवरी 2024 में उन्होंने एक बार फिर पलटी मारते हुए एनडीए से हाथ मिला लिया।
ज्यादातर एग्जिट पोल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की आरामदायक जीत का अनुमान लगाया है, हालांकि एक्सिस माय इंडिया जैसे कुछ सर्वेक्षणों ने बेहद कड़े मुकाबले के संकेत दिए हैं और मामूली बढ़त एनडीए के पक्ष में बताई है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications