Bihar Chunav Result: पोस्टल बैलेट क्या है? पहले क्यों होती थी इसकी गिनती, अब क्यों बदला नियम?
Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी, लेकिन इस बार पोस्टल बैलेट को लेकर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। आम तौर पर पोस्टल बैलेट की गिनती सबसे पहले होती है क्योंकि ये कम संख्या में होते हैं, पेपर आधारित होते हैं और इनकी गणना आसान व विवाद-रहित होती है।
लेकिन इस चुनाव में चुनाव आयोग ने नया नियम लागू किया है, अब आखिरी दो राउंड की ईवीएम गिनती तब तक शुरू नहीं होगी, जब तक सभी पोस्टल बैलेट्स की गिनती पूरी नहीं हो जाती। दिव्यांग, बुजुर्ग और चुनाव ड्यूटी कर्मियों को मिल रहे पोस्टल बैलेट की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह बदलाव किया गया है, ताकि अंतिम परिणाम पूरी तरह सटीक और पारदर्शी आए।

What is Postal Ballot- क्या होता है पोस्टल बैलेट?
पोस्टल बैलेट एक विशेष प्रकार का मतपत्र है, जिसके जरिए वे लोग वोट डालते हैं जो मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं हो सकते। इसमें चुनाव ड्यूटी कर्मी, सेना के जवान, 85+ बुजुर्ग और दिव्यांगजन शामिल होते हैं। ये सामान्य बैलेट पेपर की तरह होते हैं और मतदाता इन्हें अपने स्थान से ही भरकर वापस भेजते हैं। चुनाव आयोग पहले ही उनकी सूची तय कर देता है और ETPBS के माध्यम से मतपत्र भेजे जाते हैं, जिससे दूरस्थ नागरिक भी मतदान से वंचित न हों।
ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Election Result 2025 LIVE: बिहार में किसकी सरकार? मतगणना आज
Why Postal Ballot counted first- सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती क्यों होती है?
अकसर पोस्टल बैलेट की गिनती सबसे पहले इसलिए होती है क्योंकि इनकी संख्या कम होती है और गिनती की प्रक्रिया पूरी तरह मैनुअल व सरल होती है। इनमें मशीन आधारित मिलान या तकनीकी देरी की संभावना नहीं होती, इसलिए शुरुआती रुझान भी जल्दी सामने आ जाते हैं। इससे मतगणना शुरू होते ही परिणाम की दिशा का संकेत मिलने लगता है। साफ और विवाद-मुक्त प्रक्रिया होने के कारण आयोग इन्हें प्राथमिकता देता है, ताकि मतगणना शुरू होने का पहला चरण सुचारू तरीके से पूरा हो।
अब ऐसे होगी गिनती?
आयोग के निर्देशों के अनुसार, डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले शुरू होगी, उसके बाद सुबह 8:30 बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी। डाक मतपत्रों की गिनती ईवीएम मतगणना के अंतिम चरण से पहले पूरी होनी है। डाक मतपत्रों की गिनती आरओ/एआरओ द्वारा उम्मीदवारों या उनके मतगणना एजेंटों की उपस्थिति में की जाती है। अब ऐसे होगी गिनती
Bihar chunav: नतीजों पर पोस्टल बैलेट का क्या असर पड़ता है?
जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती है, पोस्टल बैलेट कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं, खासकर जहां मुकाबला बेहद करीबी हो। कई बार कुछ सौ वोट भी जीत-हार तय कर देते हैं, इसलिए पोस्टल बैलेट की गिनती का इंतजार सभी उम्मीदवार करते हैं। नया नियम परिणाम को अधिक पारदर्शी बनाता है, क्योंकि अंतिम आंकड़ा तभी घोषित होगा जब सभी पोस्टल बैलेट शामिल कर लिए जाएँगे। इससे मतगणना प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय, सटीक और त्रुटि-मुक्त बनती है।
ये भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: 'काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो होगा नेपाल जैसा हाल'—RJD नेता ने दी खुलेआम धमकी












Click it and Unblock the Notifications