Bihar Election Results: प्रचंड जीत के बाद Nitish Kumar की पहली प्रतिक्रिया, PM मोदी और चिराग के लिए कही ये बात

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार के साथ है। एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद सीएम नीतीश कुमार का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता से मिले आशीर्वाद के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। साथ ही, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए गठबंधन के सभी सहयोगियों का आभार जताया है। उन्होंने चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का भी आभार जताया।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की देवतुल्य जनता ने एनडीए को बड़ी जीत का आशीर्वाद दिया है। यह जीत एनडीए के साझे सहयोग का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ गठबंधन के सभी सहयोगियों ने अपना पूरा योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार चुनाव नतीजों को एनडीए और सुशासन के साथ विकास की नीतियों की जीत बताया है।

Bihar Election Results 2025 nitish kumar

Nitish Kumar ने अपनी प्रतिक्रिया के साथ दिए संकेत

प्रदेश में एनडीए को बंपर जीत मिली है, लेकिन प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनी है। विपक्षी नेता फिर दावा कर रहे हैं कि अब बीजेपी नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनाएगी। हालांकि, नीतीश ने अपनी एक प्रतिक्रिया के जरिए ऐसे सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए एनडीए के सभी साझेदारों की जीत बताया है। इसके साथ ही उन्होंने यह संदेश दे दिया है कि यह सिर्फ बीजेपी के अकेले की जीत नहीं है, बल्कि साझा सहयोग की वजह से यह जीत मिली है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Result 2025: NDA की 202 सीटों पर जीत, MGB 36 पर सिमटी, अब हुआ साफ- 'बिहार मतलब नीतीश'

सीएम नीतीश कुमार ने इस जीत के लिए प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि अब बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में आएगा। बीजेपी के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया देते हुए इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। चिराग पासवान ने भी कहा कि यह जीत बिहार की जनता के सुशासन और विकास की नीति पर मुहर है।

Bihar Election Results ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंकाया

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एग्जिट पोल कराने वाली कंपनियों और राजनीतिक विश्लेषकों को भी हैरत में डाल दिया है। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त का अनुमान जताया था, लेकिन इतनी प्रचंड जीत का अनुमान लगाने में चूके थे। एक्सिस माई सर्वे समेत कई और एजेंसियों ने कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, नतीजे इससे बिल्कुल उलट रहे हैं। महागठबंधन की करारी शिकस्त हुई है और यह पूरी तरह से एकतरफा जीत लग रही है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: सिर्फ इस Exit Poll का दावा हुआ सच, कौन थे और क्या था उनका गणित?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+