Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav Result 2025: NDA की 202 सीटों पर जीत, MGB 36 पर सिमटी, अब हुआ साफ- 'बिहार मतलब नीतीश'

Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025: बिहार की राजनीतिक तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है और नतीजे चौंकाने वाले हैं। 243 में से 202 सीटों पर NDA की ऐतिहासिक बढ़त ने पूरे राज्य में सियासी हलचल मचा दी है। दूसरी ओर महागठबंधन (MGB) सिर्फ 35 सीटों पर सिमटता दिखाई दे रहा है, जो उसके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर इस जनादेश को सुशासन और विकास की जीत करार दिया। उन्होंने लिखा कि बिहार की जनता ने एनडीए को अभूतपूर्व समर्थन दिया है और यह जनादेश उन्हें राज्य के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति देता है।

Bihar Chunav Result 2025

NDA की रिकॉर्ड वापसी -JDU-BJP दोनों की बड़ी छलांग

2020 में सिर्फ 43 सीटों पर रुक गई JDU इस बार शानदार वापसी करते हुए 85 सीटों के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं BJP 89 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह नतीजा साफ दिखाता है कि बिहार में NDA की लहर नहीं, बल्कि सुनामी चली है। NDA के अन्य सहयोगी जीतन राम मांझी की पार्टी हम 5 सीटें जीत रही हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर जीते हैं।

महागठबंधन की हालत पतली -RJD को झटका

महागठबंधन इस बार बुरी तरह बिखर गया है। RJD सिर्फ 25 सीटों पर कांग्रेस 6 सीटों पर जीती है। जबकि पवन केशरी की जन सुराज पार्टी और VIP, दोनों का खाता भी नहीं खुल पाया। अन्य और निर्दलीय मिलाकर 6 सीट जीते हैं।

Bihar Election Result Party Wise: देखें कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतीं

Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025 Party Wise

तेजस्वी की उम्मीदें टूटीं - नीतीश ही बिहार का मतलब!

इस भारी बहुमत के साथ एक बात फिर साफ हो गई है कि बिहार की राजनीति में समीकरण चाहे कितने भी बदलें, लेकिन बिहार मतलब नीतीश की राजनीति अब भी राज्य में निर्णायक है। पटना में आज नतीजों के बाद इनकम टैक्स इनकम टैक्स गोलंबर पर 'बिहार मतलब नीतीश कुमार' के पोस्टर लगाए गए हैं। नतीजों के बीच सम्राट चौधरी और ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिससे राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास भी तेज हो गए हैं।

जनसुराज का हाल: 98% उम्मीदवारों की जमानत जब्त, एक भी सीट नहीं चमकी

प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का इस चुनाव में प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। 238 सीटों में से 233 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। यानी लगभग 98% कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में टिक ही नहीं सके। मढ़ौरा जैसी सीट पर भी, जहां NDA का उम्मीदवार नामांकन विवाद में बाहर हो गया था, जनसुराज दूसरे नंबर तक नहीं पहुंच पाई।

राजनीतिक विश्लेषकों की तमाम चर्चाओं के बावजूद जनसुराज का वोट शेयर भी खास नहीं रहा। पार्टी को करीब 2% वोट मिलता दिख रहा है, जो किसी नई लहर या बड़े समर्थन आधार की ओर इशारा नहीं करता।

AIMIM और BSP ने जनसुराज से बेहतर किया प्रदर्शन

जनसुराज से उलट, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और मायावती की BSP ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर परिणाम दिखाए हैं। AIMIM का बेहतर स्ट्राइक रेट रहा। AIMIM ने 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और लगभग 1.9% वोट शेयर हासिल किए। पार्टी 5 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही

BSP ने भी जनसुराज को पछाड़ा है। BSP ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ा है। बसपा के1.6% वोट शेयर मिला है। पार्टी को 1 सीट पर जीत मिल रही है।

PM मोदी बोले -ये सामाजिक न्याय और जनकल्याण की जीत

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह सुशासन की जीत है, विकास की जीत है, जन-कल्याण की भावना की जीत है और सामाजिक न्याय की जीत है। बिहार के लोगों ने एनडीए को ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद दिया है।"

बंपर जीत पर नीतीश बोले- बिहार और आगे बढ़ेगा

नीतीश कुमार ने बंपर जीत के बाद एक्स पोस्ट में कहा, ''बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एन॰डी॰ए॰ गठबंधन के सभी साथियों- श्री चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।''

Bihar Election Result 2025: बड़े अपडेट

🔹 NDA को जबरदस्त बढ़त, पिछले चुनाव की तुलना में 75+ सीटों का फायदा मिला। JDU ने सबसे बड़ी छलांग लगाई, 2020 के मुकाबले 40 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल।

🔹 लोजपा (रामविलास) ने शानदार प्रदर्शन किया-28 सीटों में से 19 पर बढ़त बनाए हुए। महुआ सीट पर बड़ा उलटफेर, JJD के तेज प्रताप यादव चुनाव हार गए।

🔹 दानापुर में भी बड़ा झटका-RJD के बाहुबली उम्मीदवार रीतलाल यादव पराजित। छपरा से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव हार गए, RJD को बड़ा नुकसान। अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+