Bihar Election Result: सिर्फ एक Exit Poll निकला सटीक, किसका और क्या था उसका फॉर्मूला
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने पूरे राजनीतिक समीकरण को बदलकर रख दिया है। मतगणना में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA ने 204 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ एक ऐतिहासिक जीत हासिल की, जबकि विपक्षी महागठबंधन मात्र 34 सीटों पर सिमट गया। यह परिणाम न केवल एकतरफा रहे, बल्कि अधिकांश एग्जिट पोल के आकलनों को भी गलत साबित कर गए।
दिलचस्प रूप से, केवल Poll Diary का अनुमान-जिसमें NDA को 184 से 209 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी-वास्तविक रुझानों के बेहद करीब रहा। इस शानदार प्रदर्शन में चिराग पासवान की LJP(RV) 'फिनिशर' बनकर उभरी, जिसने गठबंधन की जीत को निर्णायक रूप दिया। यह चुनाव परिणाम बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माने जा रहे हैं।

Poll Diary का दावा (एग्जिट पोल)
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 184 से 209 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था, जो प्रचंड बहुमत का स्पष्ट संकेत था।
महागठबंधन: इस गठबंधन को सबसे बड़ा झटका देते हुए मात्र 32 से 49 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।
Bihar Chunav: वास्तविक रुझान
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): मतगणना में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA ने 204 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ एक ऐतिहासिक जीत हासिल कीयह Poll Diary द्वारा दिए गए अधिकतम अनुमान (209) के बहुत करीब है।
महागठबंधन: महागठबंधन (RJD+INC+वामदल) को लगभग 34 सीटों पर सिमट गई, जो एजेंसी के न्यूनतम अनुमान (32) के बिलकुल पास है।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार का बड़ा भईया कौन? 5 पॉइंट में समझिए BJP-JDU का इंटरनल गणित!
मुकेश सहनी की VIP को बड़ा झटका
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड बहुमत के सामने, मुकेश सहनी के 'डिप्टी सीएम' बनने के दावे को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली उनकी पार्टी VIP (विकासशील इंसान पार्टी) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, VIP की झोली शून्य (0) सीटों पर सिमट गई है। यह परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सहनी की अति-आत्मविश्वासी रणनीति पूरी तरह से विफल रही है। जहाँ NDA ऐतिहासिक जीत की ओर है, वहीं सहनी की पार्टी को निराशा हाथ लगी है, जिससे बिहार की राजनीति में उनकी स्थिति कमजोर हुई है।
ये भी पढे़ं: Bihar Chunav Result 2025 NDA की प्रचंड जीत पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले: मोदीमय हुआ बिहार












Click it and Unblock the Notifications