Bihar Chunav Result 2025 NDA की प्रचंड जीत पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले: मोदीमय हुआ बिहार
Bihar Chunav Result 2025 बिहार में एनडीए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा और जदयू का गठबंधन ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रहा है। एनडीए गठबंधन 200 से ज्यादा सीटें जीत रहा है। इसमें सबसे ज्यादा सीटें भाजपा की आ रही हैं। भाजपा 90 सीटों के आसपास जीत रही है। ऐसे में भाजपा प्रचंड जीत को लेकर काफी उत्साहित है।
उत्तराखंड में भाजपा कार्यालय में जीत पर जमकर जश्न मनाया गया। मिठाई बांटने के साथ ही जमकर डांस भी हुआ। जीत के जश्न में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस दौरान मोदी और धामी के नारे लगे। भाजपा नेता इसे मोदी मैजिक बता रहे हैं। बिहार में एनडीए की जीत को भाजपा मोदी की जीत बता रही है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बिहार की प्रचंड जीत पर कहा कि मोदीमय हुआ बिहार। धामी ने एक्स पर लिखा कि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र में हो रहे विकास के महायज्ञ का प्रतिफल है। यह परिणाम स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करती।
महागठबंधन की करारी हार साबित करती है कि अवसरवाद, परिवारवाद, अव्यवस्था और दुष्प्रचार की राजनीति को जनता अब पूरी तरह नकार चुकी है। यह विजय जनता के विश्वास, संगठन की निरंतर मेहनत और जनसेवा के प्रति एनडीए के अटूट संकल्प की पुष्टि है। सभी विजयी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई। बता दें कि सीएम धामी ने भी बिहार में दो चरणों में प्रचार प्रचार किया।
प्रचार के दौरान धामी ने लालू और गांधी परिवार पर जमकर प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने बिहार में अपनी भाजपा सरकार ने नकल विरोधी कानून, सख्त धर्मांतरण रोधी कानून, दंगारोधी कानून, लागू करने की बात का जिक्र किया। उत्तराखंड के इस मॉडल को धामी ने बिहार की जनता के सामने भी रखा।












Click it and Unblock the Notifications