Bihar Election Result: शुरुआती रुझान के साथ ही बिहार में जश्न की तैयारी, गुलाबजामुन-मटन और लिट्टी हो रहा तैयार
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। एनडीए ने शुरुआती रुझान में मिली बढ़त को लगातार बरकरार रखे हुए है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में एनडीए ने 173 सीटों पर बढ़त बना ली है। नतीजों के साथ ही चुनावी जश्न की तैयारी भी शुरू हो गई है। एनडीए खेमे का उत्साह नजर आ रहा है जबकि आरजेडी दफ्तर के बाहर सुबह से शुरू हुई चहल-पहल अब थमती दिख रही है। जश्न के लिए पार्टी दफ्तरों में पंडाल सज गए हैं और मेन्यू तैयार है।
पटना की मीडिया से मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू दफ्तर में जश्न की तैयारी का दौर नजर आ रहा है। मिठाइयां मंगाई जा रही हैं और दावत के सारे इंतजाम हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जश्न के लिए मेन्यू तैयार किया गया है। लिट्टी और सत्तू परांठे के साथ ही मटन की दावत का भी आयोजन होगा। इसके अलावा, मीठे में जलेबी और गुलाबजामुन भी तैयार हो रहा है।

Bihar Election Result: जश्न की जोरदार तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, जश्न की तैयारी आरजेडी में भी हो रही थी लेकिन जैसे-जैसे रुझान आ रहे हैं उसके बाद दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसर गया है। दूसरी ओर एग्जिट पोल के बाद से ही एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल बना हुआ था। अब शुरुआती रुझान के बाद ऐसा लग रहा है कि एग्जिट पोल के अनुमानों से भी बड़ी जीत होने वाली है। जेडीयू और बीजेपी दफ्तर के बीच कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने का दौर जारी है। हलवाई को भी बुला लिया गया है। पोस्टर, हार और फूल ऑर्डर किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Phulwari Bihar Election Results 2025: JDU के श्याम रजक को भारी बढ़त, गोपाल रविदास काफी वोटों से पीछे, जानिए
Bihar Election Result: शुरुआती रुझान में एनडीए को बंपर बहुमत
शुरुआती रुझान में ही एनडीए भारी बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। सीमांचल में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। मिथिला वाले हिस्से में भी बीजेपी और जेडीयू को ही बढ़त मिलती दिख रही है। नतीजों के बीच ही तेजस्वी यादव से मिलने के लिए लालू यादव उनके घर पहुंच गए हैं। इस बार के नतीजों में आरजेडी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। महागठबंधन सुबह 10.30 बजे तक के रुझानों में सिर्फ 63 सीटों पर ही बढ़त बना सकी है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने बनाई बढ़त, इतने सीटों पर आगे












Click it and Unblock the Notifications