Bihar Election News: PM मोदी बिहार चुनाव में फूंकेंगे जान, 4 दिन में करेंगे 12 रैलियां
Bihar Election News Today, (19 October 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारी अब अंतिम दौर में हैं। ऐसे में एनडीए के सभी दल पूरी तरह से प्रचार अभियान में जुट गए हैं। शुक्रवार को भाजपा के बाद जनता दल (यूनाइटेड) ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का व्यस्त कार्यक्रम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य भर में चार दिनों में 12 जनसभाएं कर सकते हैं। 23 अक्टूबर को उनके सासाराम, गया और भागलपुर जाने की उम्मीद है। 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुज़फ़्फ़रपुर और पटना में रैलियां करने की योजना है।
उनका तीसरा दौरा 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में होगा, उसके बाद 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में होगा। इन रैलियों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
NDA में कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा?
एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा फिर से शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा, 'वर्तमान में, एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। भाजपा और बिहार की जनता, दोनों को उन पर पूरा भरोसा है। एनडीए की जीत के बाद, विधायक दल मुख्यमंत्री का फैसला करेगा।'
हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने शाह के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'अगर अमित शाह ने यह कहा है, तो इसे आधिकारिक माना जाना चाहिए। लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मेरा मानना है कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय हो जाना चाहिए। महागठबंधन की तरह, जो अभी भी अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए संघर्ष कर रहा है, इसमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। सौभाग्य से, एनडीए अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications