Bihar Election Date: चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ फॉर्म में आए ओवैसी, तेजस्वी यादव पर बोला ताबड़तोड़ हमला

Bihar Election Date Owaisi: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज गया है और दो फेज में मतदान होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 को मतगणना की जाएगी। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार करने में जुट गई हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने भी पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी इस बार सीमांचल में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और पिछले चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। महुआ विधानसभा में प्रचार करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला।

असदुद्दीन ओवैसी इस बार महागठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि, कांग्रेस और आरजेडी ने उन्हें भाव नहीं दिया और इससे एआईएमआईएम चीफ काफी नाराज हैं। महुआ में प्रचार करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव को आरएसएस और बीजेपी के लिए काम करने वाला ही बता दिया। उन्होंने कहा कि ये लोग बीजेपी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

Bihar Election Date Owaisi

Owaisi ने तेजस्वी यादव पर बोला तीखा हमला

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'हमने पिछली बार सीमांचल में 5 सीटें जीती थीं और सिर्फ 6 सीटें मांग रहे थे। तेजस्वी यादव ने हमारी बात नहीं सुनी और न ही हमसे बात की। हमने उन्हें लिखकर प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। मैं बीजेपी को हराने के लिए, आरएसएस के एजेंडे को नाकामयाब बनाने के लिए काम कर रहा हूं। ये लोग आरएसएस और बीजेपी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। इस चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। इन्हें बता देगी कि कौन असल में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के लिए काम करता है और कौन दिखावा करता है।'

यह भी पढ़ें: Bihar Election: मैथिली ठाकुर लड़ेंगी बिहार चुनाव? अब खुद दिया बड़ा बयान, बताया BJP से कौन-सी सीट चाहती हैं

Bihar Election Date की घोषणा के साथ ही बढ़ा सियासी पारा

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश का सियासी पारा बढ़ गया है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव तारीखों के ऐलान की घोषणा का स्वागत करते हुए अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। प्रशांत किशोर कह रहे हैं कि इस बार एनडीए और महागठबंधन दोनों को सबक सिखाएंगे। दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है और अब भ्रष्ट सरकार को हटाकर दम लेगी। इधर एनडीए के प्रमुख नेताओं ने भी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का ऐलान कर दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने इस बार सीमांचल की 24 सीटें जीतने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election: राहुल गांधी के फेक वोटिंग पर मुस्कराए CEC, बोले- जरूरत हुई तो बुर्कानशीं वोटर की होगी जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+