Bihar Election: चिराग पासवान की महत्वाकांक्षा हुई स्वाहा, नीतीश को आगे कर बीजेपी ने खेला गेम!
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। एनडीए और इंडिया अलायंस दोनों के ही शीर्ष नेताओं के बीच चुनाव प्रचार की रणनीति से लेकर सीट शेयरिंग के लिए बातचीत चल रही है। बिहार में होने वाले चुनावों को लेकर चिराग पासवान काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं। चिराग ने तो बिहार में चुनाव लड़ने की भी अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर की है। दबी जुबान में तो यह भी कहा जा रहा है कि वह नीतीश कुमार के बाद खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश करना चाहते हैं। हालांकि, शीट शेयरिंग को लेकर जो खबरें मीडिया में आ रही हैं वह चिराग की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।
Bihar Election 2025 में क्या होगा NDA का सीट शेयरिंग

यह भी पढ़ें: 'पार्टी कहेगी तो लड़ूंगा बिहार चुनाव', चिराग पासवान का आ गया सबसे बड़ा बयान, सीट को लेकर भी कही ये बात
BJP ने चिराग पासवान के साथ कर दिया गेम!
दरअसल चिराग पासवान की पार्टी का मुख्य वोट बैंक पासवान समाज है जिसकी आबादी 5 फीसदी है। इस बार पासवान परिवार दो हिस्सों में है और बहुत संभावना है कि पशुपति पारस वाला एलजेपी का धड़ा इंडिया गठबंधन में शामिल हो। ऐसे हालात में बीजेपी वोट बैंक के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए गठबंधन के सहयोगियों को भी साथ लेकर चलना चाहती है। चिराग सीएम बनने से लेकर बिहार की राजनीति करने का दावा कर रहे हों। हालांकि, वह खुद भी जानते हैं कि फिलहाल उनकी पार्टी के पास न तो बीजेपी जैसा मजबूत संगठन और न आरजेडी जैसा विश्वसनीय जनाधार है। एनडीए में रहते हुए उन्हें 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं और यह भी उनके लिए एक तरह से विनिंग सिचुएशन ही होगी।
चिराग पासवान को क्यों साथ रखना चाहती है बीजेपी?
बिहार की राजनीति के जानकारों का मानना है कि एलजेपी (आर) को बीजेपी साथ लेकर चलना चाहती है। पिछली बार चिराग ने अलग चुनाव लड़ा था, जिसकी वजह से बीजेपी को तो नहीं लेकिन जेडीयू को जरूर नुकसान पहुंचा था। इस बार प्रशांत किशोर भी मैदान हैं और वोटों में बिखराव की पूरी संभावना है। इसे देखते हुए एक संभावना यह भी है कि चिराग पासवान की पार्टी से कुछेक उम्मीदवार बीजेपी के होंगे।
इसके अलावा, ऐसी भी चर्चा है कि बीजेपी के कुछ दिग्गज नेताओं के परिवार के सदस्य भी एलजेपी (आर) के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। अब तक की खबरों से तो ऐसा ही लग रहा है कि एनडीए में बीजेपी ही बड़े भाई की भूमिका में है और गठबंधन के दलों को भी अपने साथ और अपनी मर्जी के मुताबिक लेकर चलने में कामयाब नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: 'बिहार में होगी वोटों की मैच फिक्सिंग, राहुल का 'धांधली डिटेक्टर' ऑन, बताने लगे कैसे चोरी किए जाते हैं चुनाव!












Click it and Unblock the Notifications