'पार्टी कहेगी तो लड़ूंगा बिहार चुनाव', चिराग पासवान का आ गया सबसे बड़ा बयान, सीट को लेकर भी कही ये बात

Bihar Chunav 2025 (chirag paswan): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बड़ा बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? तो उन्होंने कहा, "मैं पार्टी की इच्छा का पालन करूंगा। फिलहाल इस पर चर्चा और होनी बाकी है।"

चिराग पासवान ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर अभी कोई औपचारिक मंथन नहीं हुआ है, लेकिन अगर पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने को कहती है, तो वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, "मेरे लिए पार्टी सर्वोपरि है। जो फैसला पार्टी लेगी, वही मैं करूंगा।"

Bihar Chunav 2025 chirag paswan

'देखिए, मैं पहले ये कह चुका हूं कि पार्टी के फैसले का पालन करूंगा'

चिराग पासवान ने कहा, ''देखिए, मैं पहले ये कह चुका हूं कि पार्टी की जो राय होगी...मैं जरूर उसका पालन करूंगा...लेकिन फिलहाल इसपर और चर्चा होनी बाकी है...।'' जनरल सीट से चुनाव लड़ने की बात पर चिराग पासवान ने कहा, ''ये प्रस्ताव पार्टी की ओर से आया है।''

पार्टी के बिहार प्रभारी अरुण भारती ने कहा था कि पार्टी की बैठक में ये फैसला किया गया है कि चिराग पासवान को बिहार चुनाव लड़ना चाहिए...। वो भी जनरल सीट को।

क्या चिराग पासवान होंगे सीएम फेस?

चिराग पासवान के इस बयान को राजनीतिक गलियारों में कई मायनों में देखा जा रहा है। एक ओर जहां उनके समर्थक उन्हें बिहार की राजनीति में एक मजबूत सीएम फेस के रूप में देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एनडीए के भीतर सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं। हालांकि चिराग पासवान ने अपने हालिया बयान में कहा है कि एनडीए में सीएम फेस को लेकर कोई कॉम्पिटिशन नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही, बिहार चुनाव के सीएम फेस

चिराग पासवान की पार्टी हाल ही में केंद्र में मोदी सरकार में शामिल हुई है और उन्हें मंत्री बनाया गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे राष्ट्रीय राजनीति से राज्य की राजनीति में कदम रखते हैं या केंद्र में ही अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

चिराग पासवान के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल जरूर मचा दी है। अब सबकी निगाहें LJP (रामविलास) के अगले कदम और पार्टी की रणनीति पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+