'राहुल गांधी को पाकिस्तान भेजो, इंची-टेप लेकर जाएं और खुद देखें', बिहार BJP चीफ जायसवाल ने क्यों कहा ऐसा?
Bihar Election 2025 (Rahul Gandhi): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर जमकर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने भारतीय सेना पर भी सवाल उठाए हैं। इन सब मुद्दों को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि "राहुल गांधी देश के सबसे बड़े पप्पू हैं।"
दिलीप जायसवाल ने कहा, ''राहुल गांधी राजा टाइप आदमी हैं। वह एसी में रहने वाले नेता हैं, तो फिर इस भीषण गर्मी में एयर कंडीशन से बाहर आकर खुद को क्यों परेशान कर रहे हैं? राहुल गांधी खाते खाते हिंदुस्तान का हो और गाते चीन-पाकिस्तान का हो, राहुल गांधी के पिता के उम्र के सामान के हैं, पीएम मोदी, उनसे ये तुम-ताम करते हैं। राहुल गांधी ने बदतमीजी की तरह, जिस गिरते-हुए संस्कार का परिचय दिया है, कभी ये देश की जनता इनको माफ नहीं करेगी।''

दिलीप जायसवाल ने कहा, ''राहुल गांधी पूछते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है? उनको पाकिस्तान भेजो और...जहां वो खुद जाकर इंची-टेप से नाप कर देख लें...कि कितना नुकसान हुआ है, वहां उनको दस दिन रहने के लिए बोल दो।''
'राहुल गांधी आम नेताओं से ऐसे मिलते हैं, जैसे कोई चपरासी से मिलता है'
उन्होंने राहुल गांधी के आम कार्यकर्ताओं से मिलने के तरीके पर भी तंज कसते हुए कहा, ''वो अपने नेताओं से इस तरह मिलते हैं जैसे कोई किसी चपरासी से मिलता है।''
इतना ही नहीं जायसवाल ने राहुल गांधी के बयानों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "राहुल गांधी गाली-गलौच की राजनीति में यकीन रखते हैं। अगर वो इस स्तर पर आ ही गए हैं, तो मैं भी बता दूं कि मेरे पास गालियों की पूरी डिक्शनरी है। अगर पार्टी कहे, तो मैं राहुल गांधी को 50 गालियां दे सकता हूं।''
उन्होंने आगे कहा, ''मैं उन्हें राहुल कहकर इसलिए बुला रहा हूं क्योंकि वह मुझसे उम्र में छोटे हैं। वैसे भी, वो बचपन से लेकर अब 55 साल की उम्र तक 'युवा' ही बने हुए हैं। जो व्यक्ति अपने माता-पिता की उम्र के प्रधानमंत्री को 'तुम' कहता है, उसका पतन निश्चित है।''












Click it and Unblock the Notifications