Bihar Election: कौन हैं डॉ. तारा श्वेता? किशनगंज से जन सुराज की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव, खूबसूरती पर लोग फिदा
Bihar Election 2025 (Dr.Tara Shweta Arya): बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे नई-नई शख्सियतें राजनीति के अखाड़े में उतर रही हैं। इस बार किशनगंज सीट से सुर्खियों में हैं डॉ. तारा श्वेता आर्या, जो प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से उम्मीदवार बनने वाली हैं,
एक डॉक्टर, मिसेज इंडिया का ताज जीत चुकीं ब्यूटी क्वीन और IVF एक्सपर्ट-इन सबके मेल ने उन्हें राजनीति में एक अलग पहचान दी है। हाल ही में किशनगंज में जनसुराज पार्टी ने एक भव्य रैली आयोजित की, जिसकी अगुवाई खुद डॉ. तारा श्वेता ने की। ये रैली डे-मार्केट से शुरू होकर रुईधासा मैदान, हलीम चौक, तेघरिया समेत कई इलाकों से गुजरती हुई खत्म हुई। इस दौरान उन्होंने प्रेस से बात करते हुए पार्टी के पांच बड़े वादों का ऐलान किया।

🔵 डॉक्टर तारा श्वेता ने क्या 5 बड़े वादे किए हैं?
- पलायन पर रोक लगाना
- विधवा और वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर ₹2000 करना
- किसानों को मुफ्त बिजली देना
- मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना
- महिलाओं को ₹5 लाख तक का लोन सिर्फ 4% ब्याज दर पर उपलब्ध कराना
- इन घोषणाओं से साफ है कि जनसुराज का फोकस सीधा आम जनता और गरीब तबके पर है।
🔵 परिवार लाभ कार्ड और शिक्षा-स्वास्थ्य का वादा
डॉ. श्वेता ने रैली में एक और बड़ा एलान किया-परिवार लाभ कार्ड योजना। इस स्कीम के तहत हर परिवार को हर महीने ₹2 लाख का लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि इस कार्ड का वितरण भी शुरू हो चुका है।
इसके साथ ही किशनगंज में मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने का वादा किया, ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। वहीं बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी उन्होंने कहा कि 15 साल तक की शिक्षा पूरी तरह मुफ्त कराई जाएगी।
🔵 विरोधियों पर सीधा हमला
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. तारा श्वेता ने वर्तमान कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "अगर पिछले पांच साल में सच में विकास हुआ होता तो आज किशनगंज की हालत इतनी खराब नहीं होती।"
🔵 who is Dr.Tara Shweta Arya: कौन हैं डॉ. तारा श्वेता?
- डॉ. तारा श्वेता पेशे से एक गाइनोकॉलजिस्ट और IVF एक्सपर्ट हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया बायो में खुद को Mrs. India 2019 (Rubaru), Mrs. World Tourism 2019 और Tourism Brand Ambassador बताया है।
- इसके अलावा वे MGM यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। यानी डॉक्टर होने के साथ-साथ उनका शैक्षणिक और ग्लैमरस दुनिया से भी गहरा नाता है।
- दिलचस्प बात ये है कि डॉ. तारा श्वेता सिर्फ जनसुराज तक ही सीमित नहीं रहीं। एक वक्त उन्होंने पार्टी छोड़कर आरसीपी सिंह की पार्टी 'आप सबकी आवाज' जॉइन कर ली थी और वहां प्रवक्ता की भूमिका भी निभाई। हालांकि इस बार उनका दांव किशनगंज सीट पर जनसुराज के टिकट से है।
🔵 क्या किशनगंज में बदलेंगे समीकरण?
अब बड़ा सवाल है कि क्या किशनगंज के मतदाता डॉक्टर तारा श्वेता के इस नए अवतार को स्वीकार करेंगे? जनसुराज के एजेंडे और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए साफ है कि मुकाबला दिलचस्प होगा। उनकी एंट्री ने कांग्रेस और अन्य दलों की मुश्किलें ज़रूर बढ़ा दी हैं।
डॉ. तारा श्वेता का यह चुनावी सफर सिर्फ राजनीति की कहानी नहीं, बल्कि उस औरत की जद्दोजहद भी है जिसने डॉक्टर, प्रोफेसर, ब्यूटी क्वीन से होते हुए अब राजनीति में अपनी पहचान बनाने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications