Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025 Webcasting: बिहार चुनाव में 100% वेबकास्टिंग, जानिए क्या है ये और कैसे होती है?

Bihar Election 2025 Webcasting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर 2025 को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार (06 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव भारत के चुनावों के इतिहास में सबसे "पारदर्शी, सुरक्षित और आसान चुनाव" होंगे। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत हर पोलिंग स्टेशन पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके। इससे मतदान की हर गतिविधि पर रियल-टाइम निगरानी संभव होगी। इसके अलावा, अगर किसी राजनीतिक दल के एजेंट को लगे कि कहीं गड़बड़ी हो रही है, तो वह तुरंत मतदान केंद्र के अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वेबकास्टिंग क्या होती है और कैसे की जाती है?

Bihar Election 2025 Webcasting
Photo Credit: (ये AI से बनाई गई तस्वीर है)

क्या है वेबकास्टिंग? (What is Webcasting)

वेबकास्टिंग का शाब्दिक अर्थ है "इंटरनेट पर प्रसारण"। चुनाव के संदर्भ में, यह एक ऐसी तकनीक है, जिसके माध्यम से मतदान केंद्र से मतदान प्रक्रिया का लाइव वीडियो फुटेज सीधे निर्वाचन आयोग के राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर बने नियंत्रण कक्षों (कंट्रोल रूम) तक भेजा जाता है। यह तकनीक वास्तविक समय में निगरानी की अनुमति देती है।

वेबकास्टिंग इंटरनेट के माध्यम से लाइव या रिकॉर्ड किए गए ऑडियो-वीडियो कंटेंट का व्यापक प्रसारण है, जिसे किसी भी इंटरनेट-सक्षम डिवाइस पर देखा जा सकता है। इसका इस्तेमाल कॉर्पोरेट संचार, शिक्षा, संगीत, खेल प्रतियोगिताओं में भी किया जाता है।

बिहार चुनाव में वेबकास्टिंग की जरूर क्यों है?

  • वेबकास्टिंग की जरूरत चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करने के लिए होती है।
  • पारदर्शिता और नियंत्रण: इसका उपयोग बूथ कैप्चरिंग, पैसों के वितरण और फर्जी मतदान जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।
  • लाइव मॉनिटरिंग: यह दूरदराज के मतदान केंद्रों से भी चुनावी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण और निगरानी करने में मदद करता है।
  • रिकॉर्डिंग: यह मतदान अधिकारियों द्वारा दूर से देखने के लिए मतदाताओं के चेहरों को एक क्रम में कैप्चर करने की सुविधा देता है।
  • जागरूकता: इसका उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों में भागीदारी के लिए जागरूकता फैलाना भी है।

वेबकास्टिंग कैसे की जाती है?

चुनाव में वेबकास्टिंग मुख्य रूप से तकनीक और कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है।

तरीका: वेबकास्टिंग को ओपन नेटवर्क (इंटरनेट) या क्लोज्ड नेटवर्क (CCTV/WAN आधारित) के माध्यम से किया जा सकता है। ओपन नेटवर्क के तहत, फ्री लाइव ब्रॉडकास्टिंग वेबसाइट्स (जैसे: USTREAM) या पब्लिक आईपी आधारित सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है।

जरूरी उपकरण: वेबकास्टिंग एक सरल सेटअप के माध्यम से की जा सकती है, जिसमें एक लैपटॉप/डेस्कटॉप पीसी के साथ एक वेबकैम और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। अगर इंटरनेट की उपलब्धता न हो, तो मोबाइल इंटरनेट सुविधा (जैसे USB मॉडम या 3G/4G मोबाइल फोन) का इस्तेमाल किया जाता है। एक सफल वेबकास्ट के लिए न्यूनतम 30 Kbps इंटरनेट बैंडविड्थ और कम से कम 1.2 MP प्लग-एन-प्ले वेबकैम की जरूरत होती है।

बिहार चुनाव में 100% वेबकास्टिंग का महत्व

इस नई पहल के तहत, बिहार के लगभग 90,000 मतदान केंद्रों पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। राज्य स्तर, जिला स्तर और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाते हैं, जहां नोडल अधिकारी चौबीसों घंटे लाइव फुटेज की निगरानी करते हैं। इस निगरानी का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन न हो। किसी भी उल्लंघन या संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पीठासीन अधिकारी/सेक्टर अधिकारी को सूचित किया जाता है। बिहार से शुरू हुई यह 100% वेबकास्टिंग व्यवस्था देश भर के चुनावों में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा और प्रगतिशील कदम है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+