बिहार में 'कलम बांटने वाले' तेजस्वी यादव खुद कितने पढ़े-लिखे हैं? लालू परिवार में किसके पास कौन सी डिग्री
Bihar Electio 2025 (Tejashwi Yadav Education) बिहार की सियासत में इन दिनों RJD नेता तेजस्वी यादव के हाथों में उठी कलम ने नई बहस छेड़ दी है। बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रम में जब तेजस्वी ने बच्चों के बीच कलम बांटी तो सियासी तूफान खड़ा हो गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि जो खुद कलम का इस्तेमाल करना नहीं जानते, वे दूसरों को शिक्षा का महत्व क्या बताएंगे। इसी मुद्दे पर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी निशाना साधा और तेजस्वी को उनकी शिक्षा से जोड़कर घेर लिया।
आरजेडी ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी का कलम बांटना ही उस बदलाव का प्रतीक है, जिसकी बिहार को जरूरत है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मोकामा जैसी जगह, जहां कभी बंदूकें बांटी जाती थीं, वहां शिक्षा का संदेश देना ही असली राजनीति है। लेकिन सवाल बड़ा यह है कि आखिर तेजस्वी यादव खुद कितने पढ़े-लिखे हैं? और लालू परिवार में किसके पास कौन सी डिग्री है? चुनावी मौसम में यह चर्चा और भी तेज हो गई है। ऐसे में आइए लालू परिवार की डिग्री लिस्ट पर नजर डालते हैं।

🔹 कितने पढ़े लिखे हैं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav Education)
लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सिर्फ 9वीं पास हैं। तेजस्वी यादव की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के नामी स्कूलों में हुई। हालांकि, पढ़ाई पूरी करने से पहले ही उन्होंने क्रिकेट और फिर राजनीति की राह पकड़ ली। नौवीं क्लास तक पढ़ाई पूरी करने के बाद ही उन्होंने औपचारिक शिक्षा छोड़ दी।
🔹 तेजप्रताप यादव की पढ़ाई (Tej Pratap yadav Education)
बिहार के पूर्व पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री औप लालू यादव के बड़े बेटे प्रताप यादव ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है। तेज प्रताप यादव ने इंटर तक की पढ़ाई के बाद पढ़ाई छोड़ दी। आगे की पढ़ाई में उनकी खास रुचि नहीं रही, लेकिन राजनीति और आध्यात्मिक विषयों की तरफ उनका झुकाव ज्यादा देखा गया है।
🔹 लालू प्रसाद यादव की शिक्षा (Lalu yadav Education)
लालू प्रसाद यादव की पढ़ाई पूरी तरह से बिहार में ही हुई। उन्होंने 1965 में पटना, बिहार स्कूल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड से मैट्रिक पास किया। इसके बाद 1966 में पटना यूनिवर्सिटी के बी.एन. कॉलेज से प्री-यूनिवर्सिटी (आर्ट्स) किया। 1969 में इसी कॉलेज से बी.ए. की डिग्री हासिल की। पढ़ाई का सिलसिला यहीं नहीं रुका-उन्होंने 1976 में पटना लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. (कानून की डिग्री) भी पूरी की। छात्र राजनीति से ही उन्होंने बड़ा सफर तय किया और बाद में बिहार की सियासत के सबसे बड़े चेहरे बन गए।

🔹 राबड़ी देवी की पढ़ाई (Rabri devi Education)
राबड़ी देवी की पढ़ाई ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने मैट्रिक तक पढ़ाई की और फिर गृहस्थ जीवन और राजनीति में कदम रखा। राबड़ी देवी चौथी पास हैं।
🔹 रोहिणी आचार्या की पढ़ाई (Rohini Acharya Education)
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने मेडिसिन की पढ़ाई की और लंबे समय तक मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी रहीं।
🔹 मीसा भारती की शिक्षा (Misa Bharti Education)
मीसा भारती भी डॉक्टर हैं। उन्होंने एमबीबीएस किया और राजनीति में सक्रिय होने से पहले मेडिकल फील्ड में काम किया।
🔹 रागिनी यादव, हेमा यादव की शिक्षा
लालू यादव की चौथी बेटी रागिनी यादव ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है। लालू यादव की पांचवी बेटी हेमा यादव ने रांची के बीआईटी कॉलेज से बीटेक किया है।
🔹अनुष्का राव, राजलक्ष्मी यादव की शिक्षा
लालू यादव की बेटी अनुष्का राव (धन्नु) ने इंटीरियर डिजाइनिंग ग्रेजुएशन किया है। लालू यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव ने एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।












Click it and Unblock the Notifications