Bihar Election 2025: तेज प्रताप ने महुआ से कर दिया जीत का ऐलान, राहुल गांधी को बताया 'कॉपी कैट'

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) का प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया है।

तेज प्रताप ने पत्रकारों से महुआ सीट से अपनी दावेदारी और चुनावी रणनीति पर खुलकर बातचीत की और जीत का हुंकार भर दिया। इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी के जलेबी छानने वाले वीडियो पर तंज कसते हुए कहा कि "वे मेरा कॉपी कर रहे हैं।"

bihar-election-2025-tej-pratap-yadav-victory-mahua

महुआ में डंका और दिवाली का दावा

चुनाव प्रचार शुरू करने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि वह लगातार महुआ का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से भी महुआ जाकर खुद माहौल देखने की सलाह दी।

तेज प्रताप ने दावा किया कि वहां उनके नाम का डंका बज रहा है। जीत के प्रति आत्मविश्वास जताते हुए उन्होंने कहा,"14 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद दिवाली क्यों नहीं मनेगी। जीत का आगाज होगा तो दिवाली तो वैसे ही मननी है।"

महागठबंधन पर प्रतिक्रिया

महागठबंधन में 12 सीटों पर 'फ्रेंडली फाइट' के सवाल पर तेज प्रताप ने दूरी बना ली। उन्होंने कहा, यह महागठबंधन का मामला है, महागठबंधन के नेताओं से पूछिए। अभी तो हम अपना जनशक्ति जनता दल अकेले चुनाव में उतरे हुए हैं। पप्पू यादव के इस बयान पर कि गठबंधन धर्म का पालन केवल कांग्रेस कर रही है, तेज प्रताप ने कहा कि वह महागठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए इस सवाल का जवाब महागठबंधन और पप्पू यादव दें।

राहुल गांधी पर साधा तंज

राहुल गांधी के जलेबी छानने वाले वीडियो का जिक्र आने पर तेज प्रताप ने तंज कसा और कहा, राहुल गांधी तो मेरा कॉपी कर रहे हैं। जलेबी तो हम ही उनको सिखाए थे, अब वे वही कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार के चुनावी दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव के समय सभी नेता जनता के बीच अपनी बात रखते हैं। इस बार फैसला पूरी तरह जनता करेगी।

जीत के बाद समर्थन पर सस्पेंस

चुनाव के बाद राजनीतिक समर्थन के सवाल पर तेज प्रताप ने सस्पेंस बरकरार रखा। जब उनसे पूछा गया कि जीत के बाद किसका समर्थन देंगे, तो उन्होंने कहा,यह बात का बात होगा। जो ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा, उसको समर्थन देंगे। तेज प्रताप यादव का यह प्रचार और बयान महुआ सीट पर उनकी सियासी मजबूती को दर्शाता है। उनके आत्मविश्वास और राहुल गांधी पर तंज के कारण पार्टी को प्रचार में फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+