Bihar Election 2025: तेज प्रताप ने बताया बिहार के लिए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई वीडियो
Bihar Election 2025: Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) लगातार हलचल मचाए हुए हैं। विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वे अब गंभीर और रणनीतिक नजर आने लगे हैं। अपने अंदाज के जरिए वे राज्य के राजनीतिक माहौल को थोड़ा हल्का बना ही देते हैं।
जन शक्ति जनता दल पार्टी की नीतियों और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर तेज प्रताप पूरी तरह सक्रिय हैं।उनकी यह सक्रियता राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अब सोशल मीडिया पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बताते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने बिहार के लिए बहुत बड़ा काम किया है।
बिहार में किए काम पर बोले तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने बिहार में अब तक कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय चार-पांच दलों ने उनके साथ गठबंधन किया, इसलिए इसे "बिहार गठबंधन" का नाम दिया गया।
उनका कहना है कि क्योंकि उनका फोकस पूरी तरह बिहार पर केंद्रित है और 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, इसलिए उन्होंने इसका नाम भी बिहार से जोड़ते हुए रखा था।
बता दें कि तेज प्रताप ने पाँच प्रमुख दलों के साथ गठबंधन किया है जिसमें विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM) प्रगतिशील जनता पार्टी (PJP) वाजिब अधिकार पार्टी (WAP) शामिल हैं।
10 अक्टूबर को कर सकते हैं कैंडिडेट का ऐलान
मीडिया सूत्रों की मानें तो तेज प्रताप यादव कल यानी 10 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की सूची का ऐलान कर सकते हैं। यह कदम उनके राजनीतिक रणनीति की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तेज प्रताप का कहना है कि वे सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं बल्कि 243 विधानसभा सीटों पर सशक्त मुकाबला करने का इरादा रखते हैं। उनके इस कदम से चुनावी सरगर्मी और राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है।
तेज प्रताप की सामने क्या है चुनौती
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि तेज प्रताप यादव का यह कदम थर्ड फ्रंट की रणनीति को मजबूत करने के साथ-साथ बिहार में अपनी राजनीतिक पकड़ बढ़ाने की दिशा में है। अब देखना यह होगा कि यह गठबंधन चुनावी मैदान में कितना प्रभावी साबित होता है और क्या तेज प्रताप यादव अपने निर्धारित लक्ष्य, यानी 243 सीटों का गणित साध पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications