कौन है नीतीश की सबसे अमीर महिला मंत्री? किसके पास कितनी संपत्ती, रईसी अंदाज देख यकीन नहीं होगा ये बिहार की हैं

Bihar Election 2025 Richest ministers Net Worth: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही नेताओं की संपत्ति और लाइफस्टाइल पर जनता की नजरें टिक गई हैं। सत्ता के गलियारों में बैठे कई मंत्री सिर्फ राजनीतिक ताकत से ही नहीं, बल्कि अपनी आर्थिक हैसियत से भी चर्चा में रहते हैं। खासकर, नीतीश कुमार की कैबिनेट की महिला मंत्रियों की संपत्ति देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।

परिवहन मंत्री शीला कुमारी से लेकर पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी और खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह तक-हर किसी के पास करोड़ों की संपत्ति है। कोई लग्जरी कारों और आलीशान प्रॉपर्टी का मालिक है, तो किसी के पास रायफल और पिस्टल तक दर्ज हैं। दिलचस्प यह है कि बीते चुनावों से लेकर अब तक इनकी संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है।

Bihar Election 2025 Richest ministers

अब जबकि बिहार की राजनीति में एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने हैं, ऐसे में इन महिला मंत्रियों की संपत्ति और लाइफस्टाइल को जानना सिर्फ दिलचस्प नहीं, बल्कि चुनावी समीकरणों को समझने के लिहाज से भी अहम हो जाता है। आइए जानें बिहार की महिला मंत्रियों की संपत्ति के बारे में।

शीला कुमारी की संपत्ति (SHEELA KUMARI Net Worth)

Sheela Mandal Bihar richest woman minister net worth: बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी राज्य की सबसे अमीर महिला मंत्री हैं। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति 6 करोड़ 9 लाख रुपये से ज्यादा है। इनके सिर पर एक भी रुपये कर्ज नहीं है। यानी इन्होंने किसी तरह का कोई लोन नहीं लिया हुआ है। इनके अलग-अलग बैंक में 7 से 10 लाख रुपये जमा हैं।

शीला की कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 2.62 करोड़ रुपये आंका गया है। इसमें से उनकी अचल संपत्ति 2.20 करोड़ रुपये की है। मधुबनी में उनके नाम पर करीब 1.25 करोड़ रुपये की जमीन है, जबकि पटना में 900 वर्गफुट का प्लॉट जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है।

Bihar Election 2025 Richest ministers

चल संपत्ति की बात करें तो शीला के पास कुल 42.75 लाख रुपये की मूवेबल प्रॉपर्टी है, जिसमें से सिर्फ ज्वेलरी का मूल्य ही 29.74 लाख रुपये आंका गया है।

रेणु देवी की संपत्ति (Renu Devi Net Worth)

Renu Devi Bihar minister assets cars: बिहार की पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन मंत्री रेणु देवी बिहार की दूसरी सबसे अमीर महिला मंत्री हैं। रेणु देवी की संपत्ति में नकद और बैंक बैलेंस दोनों शामिल हैं। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति 3 करोड़ 69 लाख है। इनपर देनदारियां यानी कर्जा 14 लाख 90 हजार रुपये का है।

रेणु देवी के पास 8.35 लाख रुपये नकद और बैंक खाते में लगभग 8.39 हजार रुपये जमा हैं। गाड़ियों के शौक में भी वे पीछे नहीं हैं-उनके पास एक इननोवा और एक स्कॉर्पियो कार है।

Bihar Election 2025 Richest ministers

सुरक्षा और शौक के लिहाज से उनके पास एक रायफल और एक पिस्टल भी दर्ज है। अचल संपत्तियों की बात करें तो रेणु देवी के नाम पर कोलकाता में एक प्लॉट, पटना में एक फ्लैट, पिपरा पकड़ी में सात अलग-अलग जगहों पर ज़मीन, और पटना के फुलवारीशरीफ में जमीन भी है। 2015 के चुनावी हलफनामे में इनकी संपत्ति 2 करोड़ 45 लाख और 2010 के हलफनामे में इनकी संपत्ति 2 करोड़ 11 लाख थी।

लेशी सिंह की संपत्ति (Leshi Singh Net Worth)

Leshi Singh luxury cars rifles Bihar minister: खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी बिहार की तीसरी अमीर महिला मंत्री हैं। हालांकि कई रिपोर्ट में इनको बिहार की सबसे अमीर महिला मंत्री भी कहा जाता है क्योंकि ये लैविश लाइफ जीती हैं। इन्हें लग्जरी कारों का शौक है। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति 2 करोड़ 53 लाख रुपये है। इन्होंने 61 लाख रुपये का लोन (कर्ज) भी ले रखा है।

लेशी सिंह हथियारों की भी शौकीन हैं और उनके पास 0.315 बोर की एक राइफल, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये है, साथ ही करीब 20 हजार रुपये कीमत की दोनाली बंदूक भी मौजूद है।

Bihar Election 2025 Richest ministers

लेशी सिंह गाड़ियों के शौक की भी वजह से जानी जाती हैं। वाहनों की बात करें तो लेशी सिंह के पास शानदार कलेक्शन है। उनके गैराज में एक फॉर्च्यूनर, बोलेरो और महिंद्रा रेक्सटॉन जैसी गाड़ियां खड़ी हैं, इसके अलावा उनके पास दो ट्रक भी दर्ज हैं।

पटना के बिहार वेटेनरी कॉलेज परिसर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लेशी सिंह ने 6.82 लाख रुपये जमा कर रखे हैं। इसके अलावा, एसबीआई की पूर्णिया बाजार शाखा में 31.47 लाख रुपये और एक्सिस बैंक, पूर्णिया में 39 हजार रुपये उनके खाते में मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+