Bihar Election 2025: बिहार के बाहुबलियों की इन 7 सीटों पर कब होंगे मतदान? इस पार्टी को फिर जीत का भरोसा?
Bihar Election 2025 Bahubali Seats: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। 6 अक्टूबर 2025 को चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी किया - दो फेज में मतदान 6 नवंबर (121 सीटें) और 11 नवंबर (122 सीटें) होंगे और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
2020 के कोरोना काल के 3 फेज के मुकाबले ये बदलाव वोटर सुविधा का नतीजा है। लेकिन चुनावी जंग में बाहुबलियों का रंग चढ़ा है। ज्यादातर विवादित सीटों पर पहले फेज में चुनाव नजर आ रहे हैं। आइए, जानते हैं बाहुबलियों की इन 7 सीटों का पूरा हाल - 2020 के नतीजे और 2025 का फेज...

1. Danapur Seat: दानापुर (पटना जिला)- रीत लाल रे का गढ़
दानापुर बाहुबली रीत लाल रे (RJD) का किला है। 2020 में जेल से रिहा होकर वे जीते। रीत लाल रे (Rit Lal Ray) खिलाफ 33+ केस - हत्या, रंगदारी, मनी लॉन्ड्रिंग। संपत्ति: 27 करोड़+, कर्ज: 8 करोड़। RJD का दबदबा, 2025 में फिर उम्मीद।
2020 नतीजे:
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | वोट | वोट% |
|---|---|---|---|---|
| 1 | रीता लाल रे | आरजेडी | 89895 | 49.06 |
| 2 | आशा देवी | बीजेपी | 73971 | 40.37 |
| 3 | दीपक कुमार | आरएलएसपी | 7731 | 4.22 |
| 4 | गणेश रे | निर्दलीय | 2265 | 1.24 |
| 5 | अमरनाथ रे | पीपीआई | 1449 | 0.79 |
2025 में मतदान: 6 नवंबर (पहला फेज)।
2. Lalganj Seat: लालगंज (वैशाली जिला)- मुन्ना शुक्ला (Munna Shukla) का प्रभाव
मुन्ना शुक्ला (विजय कुमार शुक्ला) का इलाका। 2015 में JD(U) से जीते, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हत्या केस में दोषी ठहराया। 18+ केस। इस सीट पर, 2020 में BJP के संजय कुमार सिंह जीते। RJD यहां मजबूत लौटने की कोशिश में नजर आ सकती है।
2020 नतीजे:
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | वोट | वोट % |
|---|---|---|---|---|
| 1 | संजय कुमार सिंह | बीजेपी | 70750 | 37.13 |
| 2 | राकेश कुमार | कांग्रेस | 44451 | 23.33 |
| 3 | विपिन कुमार शुक्ला | निर्दलीय | 27460 | 14.41 |
| 4 | राज कुमार साह | एलजेपी | 11281 | 5.92 |
2025 में मतदान: 6 नवंबर (पहला फेज)।
3. Raghunathpur Seat: रघुनाथपुर (सिवान जिला): शहाबुद्दीन परिवार का वारिस
इस साल 2025 के चुनाव में शहाबुद्दीन (Shahabuddin)के बेटे ओसामा शहाब (Osama Shahab) को RJD मैदान में उतारने का प्लान कर रही है। पिता के नेटवर्क से प्रभाव। 2020 में हरिशंकर यादव (RJD) से जीते। RJD को यहां फिर मजबूत पकड़ का भरोसा है।
2020 नतीजे:
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | वोट | वोट% |
|---|---|---|---|---|
| 1 | हरिशंकर यादव | आरजेडी | 67757 | 43.95 |
| 2 | मनोज कुमार सिंह | एएलजेपी | 49792 | 32.29 |
| 3 | राजेश्वर सोहोन | जेडीयू | 26162 | 16.97 |
| 4 | नियम कुमार पांडे | बीएसपी | 5295 | 3.43 |
| 5 | मोहम्मद कैफ समीर | एडीआईबीआई | 5179 | 3.36 |
2025 में मतदान: 6 नवंबर (पहला फेज)।
4. Mokama Seat: मोकामा (पटना जिला)- छोटे सरकार का किला
बाहुबली अनंत कुमार सिंह (Bahubali Anant Kumar Singh), उर्फ 'छोटे सरकार' का क्षेत्र है। 2020 के चुनाव में अनंत कुमार सिंह आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीते थे। इनके ऊपर 38+ केस (हत्या, अपहरण) दर्ज हैं। संपत्ति: 68 करोड़+, कर्ज: 17 करोड़। छोटे सरकार RJD का मजबूत दावेदार है।
2020 नतीजे:
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | वोट | वोट% |
|---|---|---|---|---|
| 1 | अनंत कुमार सिंह | आरजेडी | 78721 | 54.66 |
| 2 | राजीव लोचन | जेडीयू | 42964 | 29.83 |
| 3 | सुरेश सिंह निधन | एलजेपी | 13331 | 9.26 |
| 4 | दिलावर रोशन | आरएलएसपी | 4007 | 2.78 |
| 5 | धर्मेंद्र कुमार | निर्दलीय | 1723 | 1.2 |
2025 में मतदान: 6 नवंबर (पहला फेज)।
5. Maharajganj Seat: महाराजगंज (सिवान जिला)- शहाबुद्दीन का पुराना गढ़
बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन (RJD) का प्रभाव - अपहरण-हत्या केस। 2020 में कांग्रेस के विजय शंकर दुबे जीते।
2020 नतीजे:
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | वोट | वोट % |
|---|---|---|---|---|
| 1 | विजय शंकर दुबे | कांग्रेस | 48825 | 30.54 |
| 2 | हेम नारायण साह | जेडीयू | 46849 | 29.3 |
| 3 | कुमार देव रंजन सिंह | एलजेपी | 18278 | 11.43 |
| 4 | एजाज अहमद सिद्दीक़ी | एआईएमआईएम | 7714 | 4.82 |
| 5 | अजीत प्रसाद | आरएलएसपी | 4983 | 3.12 |
2025 में मतदान: 6 नवंबर (पहला फेज)।
6. Tarari Seat: तरारी (भोजपुर जिला)- सुनील पांडे (Bahubali Sunil Pandey) का इलाका
बाहुबली सुनील पांडे (नरेंद्र पांडे) - लालू-राबड़ी राज के दौरान हत्या, डकैती केस में नामजद रहे। नब्बे के दशक में आरा, भोजपुर, बक्सर से बनारस तक वर्चस्व था। 2020 में CPIML के सुदामा प्रसाद ने निर्दलीय सुनील को हराया। RJD गठबंधन से दांव, लेकिन चुनौतीपूर्ण।
2020 नतीजे:
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | वोट | वोट % |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सुदामा प्रसाद पुत्र गंगा दयाल साह | सीपीआईएमएल | 73945 | 44.2 |
| 2 | नरेंद्र कुमार पांडे | निर्दलीय | 62930 | 37.61 |
| 3 | कौशल कुमार सिंह | बीजेपी | 13833 | 8.27 |
| 4 | अनिल कुमार | जेवीकेपी | 6177 | 3.69 |
| 5 | संतोष कुमार सिंह | आरएलएसपी | 2278 | 1.36 |
2025 में मतदान: 6 नवंबर (पहला फेज)।
7. वैशाली (वैशाली जिला): बृज बिहारी प्रसाद का क्षेत्र
बाहुबली बृज बिहारी प्रसाद (Bahubali Brij Bihari Prasad)- मुख्य गढ़ था। 1990 में जनता दल (JD) टिकट और 1995 RJD टिकट से दोनों विधानसभा चुनावों में वैशाली सीट से जीते। यहां उनका प्रभुत्व इतना था कि स्थानीय प्रशासन, ठेकेदारी और राजनीति - तीनों पर उनकी पकड़ मानी जाती थी। 2020 में JDU के सिद्धार्थ पटेल जीते।
2020 नतीजे:
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | वोट | वोट% |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सिद्धार्थ पटेल | जेडीयू | 69780 | 36.94 |
| 2 | संजीव सिंह | कांग्रेस | 62367 | 33.01 |
| 3 | अजय कुमार कुशवाहा | एलजेपी | 33351 | 17.65 |
| 4 | सुरेश कुमार | निर्दलीय | 5582 | 2.95 |
2025 में मतदान: 6 नवंबर (पहला फेज)।
2020 के चुनाव नतीजे क्या रहे? इस बार किस पार्टी को भरोसा?
RJD 2020 में सबसे बड़ी पार्टी (75 सीटें) बनी, लेकिन सरकार नहीं बना सकी। 2020 के नतीजों में NDA ने 125 सीटें झटकी। महागठबंधन ने 110 और अन्य 8 सीटें हासिल कर सकी। पार्टी वाइज बात करें तो, आरजेडी 75, बीजेपी 74, जेडीयू 43, कांग्रेस 19 सीटों पर ताल ठोक सकी। एनडीए ने अपनी सरकार बनाई।
लेकिन, 2025 में तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन मजबूत - MY (मुस्लिम-यादव) बेस के अलावा EBC (36%) को टारगेट है। 5 साल पहले के चुनाव में, बाहुबली सीटों पर RJD का कंट्रोल (दानापुर, मोकामा, रघुनाथपुर) बरकरार रहा। इसबार भी आरजेडी को अपनी इन सीटों पर वापसी का भरोसा है।
एक नजर में समझें 2020 के नतीजे
| क्रमांक | गठबंधन / पार्टी | सीटें जीतीं | प्रमुख नेता |
|---|---|---|---|
| 1 | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) | 125 | नीतीश कुमार (JD(U)), बीजेपी, HAM, VIP |
| 2 | महागठबंधन (RJD + Congress + Left) | 110 | तेजस्वी यादव |
| 3 | अन्य (AIMIM, LJP, Independents) | 8 | - |
बाहुबलियों का साया, लोकतंत्र की जंग
ये 7 सीटें बिहार की राजनीति का आईना हैं - जहां बाहुबली प्रभाव से वोट पड़ते हैं। पहले फेज (6 नवंबर) में ही इनकी जंग है। क्या तेजस्वी सरकार बनाएंगे? 14 नवंबर का इंतजार है।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Schedule: बिहार में किस सीट पर कब मतदान, आपके इलाके में कब होगी वोटिंग? यहां देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications