Bihar Exit Poll 2025: Axis My India सर्वे में RJD की बल्ले-बल्ले, BJP को सबसे ज्यादा नुकसान, JDU दूसरे नंबर पर
Bihar Election 2025 Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं और नतीजों के रुझान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार, राज्य में NDA गठबंधन को 121 से 141 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिल सकती हैं।
हालांकि बहुमत की दौड़ में NDA आगे दिखाई दे रहा है, लेकिन राजद (RJD) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है। वहीं जदयू (JDU) दूसरे और भाजपा (BJP) तीसरे स्थान पर बताई जा रही है जो बिहार की राजनीति में दिलचस्प समीकरण बना रहा है।

Axis My India Exit Poll: किस पार्टी को कितनी सीटें?
- RJD-67-76 (143 सीट लड़े)
- BJP-50-56 (101 सीट लड़े)
- JDU-56-62 (101 सीट लड़े)
- CONG-17-21
- LJP-11-16
- लेफ्ट-10-14
- हम-2-3
Bihar Exit Poll: किस गठबंधन को कितनी सीटें
- NDA: 121 से 141 सीटें
- महागठबंधन: 98 से 118 सीटों
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार में वोटिंग का फाइनल डेटा जारी, महिलाओं ने पुरुषों से कितना ज्यादा वोट डाला?
किस गठबंधन को कितनी फीसदी वोट?
NDA- 43%
MGB- 41%
Others- 11%
JSP- 4%
AIMIM- 1%
प्रमुख दलों को मिले वोटों का प्रतिशत
- RJD- 24%
- BJP- 18%
- JD(U)- 18%
- CONG- 10%
- LJP(RV)- 5%
- VIP- 3%
- CPI(ML)- 3%
- HAM(S)- 1%
- RLM- 1%
- CPI- 1%
- CPI(M)- 1%
- IIP- 0%
ये भी पढे़ं: Maithili Thakur को लेकर Axis My India Exit Poll ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, जानिए जीतेगी सीट, या हार रहीं
Exit Poll में प्रशांत किशोर को झटका
बिहार चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन एग्जिट पोल में उम्मीद से कम रहा है। दैनिक भास्कर के अनुमानों के मुताबिक, जन सुराज केवल 3 सीटों पर ही कड़ी टक्कर दे पा रही है, जो पार्टी के लिए एक झटका है। वहीं, चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ ने "अन्य" दलों के खाते में 3 से 5 सीटों का अनुमान लगाया है, जिसमें जन सुराज (Jan Suraaj Exit Poll) भी शामिल है। ये आंकड़े स्पष्ट संकेत देते हैं कि जन सुराज का प्रभाव कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित रहा और वह पूरे बिहार में अपनी पहचान नहीं बना पाई। Axis My India ने भी प्रशांत किशोर की पार्टी को केवल 4 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया है। यह दर्शाता है कि प्रशांत किशोर की मेहनत के बावजूद पार्टी चुनावी मैदान में खास कमाल नहीं कर पाई।
ये भी पढे़ं: Axis My India Exit Poll 2025: जेन-जी से लेकर बुजुर्गों तक, देखें बिहार में उम्रवार वोटिंग पैटर्न कैसा रहा?












Click it and Unblock the Notifications