बिहार: शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा को समाज कल्याण मंत्री का अतिरिक्त प्रभार
पटना। बिहार सरकार की मंत्री मंजू वर्मा के इस्तीफे के बाद समाज कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेवारी फिलहाल बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा को सौंप दिया गया है। जहानाबाद के घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक कृष्णनंदन वर्मा जेडीयू-आरजेडी के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में भी पीएचईडी एवं विधि विभाग के मंत्री रहे थे। बालिका गृह कांड पर कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि इस घटना से पूरा बिहार शर्मसार हुआ है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीआईएसएस से ऑडिट कराया जिसमें सारी बातें सामने आईं। पहले से सिस्टम में कमी थी, हर जगह से शिकायत आ रही है। इसे ठीक करने की जरूरत है। हमलोग मिलकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सिस्टम को ठीक करेंगे। धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा।
जो गलत होंगे पकड़े जाएंगे। मंत्री ने कहा, ''अधिकारियों के साथ बैठकर सारी बिंदुओं पर विचार करना है। फिर योजना बनाएंगे कि आगे क्या करना है। जिस तरह से बिहार का माहौल बना है, संस्था बदनाम हुआ है। जरूर कुछ चुक हुई है, किसी ने गंभीरता से नहीं लिया था।'












Click it and Unblock the Notifications