राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचे बिहार के दोनों डिप्टी सीएम
पटना। बिहार में नीतीश सरकार ( Nitish government ) को दो उप-मुख्यमंत्री ( deputy cm ) आज यानी कि बुधवार को दिल्ली पहुंचे। डिप्टी सीएम रेणु देवी ( deputy cm renu devi ) और तारकिशोर प्रसाद ( deputy cm tarkishore prasad ) दिल्ली पहुंच कर राष्ट्रपति ( president ramnath kovind ) और प्रधानमंत्री ( PM Modi )से मुलाकात करेंगे। बुधवार को दोनों डिप्टी सीएम रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे तो वहीं गुरुवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ( Central Rail Minister Piyush Goel ) से भी दोनों उप-मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। दिल्ली पहुंचकर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वो राष्ट्रपति से और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन में हम सभी काम को पूरा करेंगे और बिहार के विकास को लेकर जो सपना देखा है उसे पूरा करने के लिए हम बात करेंगे।
इसके अलावा उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विश्वास जताया कि बिहार की डबल इंजन सरकार का लाभ हम सभी को मिलेगा और बिहार भी भारत की तरह आत्मनिर्भर बनेगा। वहीं जीतनराम मांझी के मध्यावधि चुनाव को लेकर दिये गए बयान पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मांझी जी वरीय नेता हैं उन्होंने अपने आंकल के हिसाब से कुछ कहा होगा। लेकिन मेरा यह मानना है कि बिहार में हमारी सरकार पूरे 5 साल चलेगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के बेचैनी क्यों है यह सब लोग अच्छे से जान रहे हैं।
वहीं डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि हम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहति कुछ अन्य मंत्रियों से मिलेंगे और बिहार के लिए कुछ यहां से लेकर जाएंगे। इसके अलावा तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए रेणु देवी ने कहा कि उन्हें जनादेश नहीं मिला । इसलिए वह चिल्ला रहे हैं। उनको चिल्लाने दीजिए क्योंकि उनको जनता ने नकार दिया है। रेणु देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव को साल 2005 से पहले का बिहार दिख रहा है लेकिन अब बिहार की स्थिति दूसरी है।












Click it and Unblock the Notifications