Bihar Crime News: राजगीर में मौत का तांडव, बेंगलुरु से राजगीर घूमने आए 4 पर्यटकों का मिला शव
Rajgir 4 bodies found: बिहार के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) को एक दिगंबर जैन धर्मशाला के बंद कमरे से बेंगलुरु के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद किए गए। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
घटना का खुलासा तब हुआ जब कमरे से दुर्गंध आने पर धर्मशाला कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच के अनुसार, यह समूह करीब एक सप्ताह पहले राजगीर आया था। फिलहाल FSL और तकनीकी टीमें मौके पर साक्ष्य जुटा रही हैं। थाना प्रभारी रमन कुमार के मुताबिक, मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।

Rajgir Jain Dharamshala case: कैसे हुआ खुलासा?
मामले का खुलासा तब हुआ जब बंद कमरे से असहनीय दुर्गंध आने लगी। धर्मशाला कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। थाना प्रभारी रमन कुमार के अनुसार, पुलिस आत्महत्या और अन्य एंगल से जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL और तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Budget 2026 for Bihar: बजट में बिहार की बल्ले-बल्ले! ये 4 बड़े ऐलान बदल देंगे राज्य की किस्मत
Bihar news today: एक ही परिवार के हैं चारों
राजगीर की इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वाले चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। ये सभी बेंगलुरु (कर्नाटक) से राजगीर की तीर्थ यात्रा पर आए थे और करीब एक सप्ताह से दिगंबर जैन धर्मशाला में ठहरे हुए थे। कमरे के भीतर सामूहिक रूप से शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। शुरुआती अंदेशा सामूहिक आत्महत्या का जताया जा रहा है, जिसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है।
ये भी पढ़ें: Shambhu Girls Hostel Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में बिहार सरकार का यू-टर्न, अब CBI करेगी जांच












Click it and Unblock the Notifications