सियासी भूचाल के बीच सरप्राइज देंगे नीतीश कुमार? गठबंधन को लेकर आज कर सकते हैं बड़ा फैसला
बिहार की राजनीति में हलचल तेज है। लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने की बातें सामने आ रही हैं। इस बेच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि सीएम नीतीश आज, 26 जनवरी को दोपहर बाद गठबंधन को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
बीते काफी समय से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच सब ठीक ना होने की चर्चा तेज थी। इसी बीच कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अप्रत्यक्ष रूप से परिवारवाद को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से लालू परिवार पर निशाना साधा। जिसके बाद बिना नाम लिए लालू की बिटिया रोहिणी आचार्या ने भी नीतीश कुमार पर सोशल मीडिया के जरिए खूब निशाना साधा।

दरअसल, कर्पूरी ठाकुर की जयंती से एक दिन पहले भाजपा ने दिग्गज समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का ऐलान कर दिया। उसके बाद श्रेय लेने की राजनीति शुरू हुई और बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू तीनों दलों के नेता आपस में उलझ गए।
ऐलान के अगले दिन जब जेडीयू ने कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती का कार्यक्रम रखा तो उसमें नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे कर्पूरी ठाकुर ने अपने परिवार को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया, वैसे ही हम भी अपने परिवार को राजनीति से दूर रखते हैं। जबकि कुछ लोग तो अपने परिवार को ही आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं।
यह भी देखें: JDU-RJD के बीच बढ़ी तल्खी! लालू यादव ने लगाया सीएम नीतीश को कॉल, बिहार में क्या चल रहा?
नीतीश के बयान को सीधे तौर पर लालू और गांधी परिवार से जोड़ कर देखा जा रहा है। क्योंकि दोनों परिवार पूरी तरह से राजनीति में हैं। लालू यादव की बिटिया ने भी बिना नाम लिए नीतीश के बयान पर पलटवार किया।
उसके बाद शुरू हुआ बैठकों का दौर। एक ओर जहां बीजेपी ने राज्य से अपने शीर्ष नेतृत्व को दिल्ली बुलाया तो वहीं मुख्यमंत्री आवास और राबड़ी आवास में भी लगातार बैठकें हुईं। कहा जा रहा है कि आज दोपहर के बाद नीतीश कुमार गठबंधन को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।
यह भी देखें: JDU-BJP Alliance: 'बन गई बात...', नीतीश कुमार NDA में शामिल होने के लिए सहमत: सूत्र
जदयू और राजद के बीच कलह की चर्चा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सत्तारूढ़ गठबंधन खत्म करने की अटकलों के बीच, लालू यादव खेमे ने विधायकों की संख्या के मामले में राजद के समर्थन में 122 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए गणना भी शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में जहां नीतीश कुमार जेडीयू को सत्तारूढ़ गठबंधन से बाहर निकाल लेते हैं, राजद को 122 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए आठ और विधायकों की आवश्यकता होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि पार्टी राज्य विधानसभा में प्रमुख शक्ति बनी रहे।
यह भी देखें: Bihar News: बीजेपी में क्यों आना चाह रहे नीतीश और कहां अटकी बात? 5 प्वाइंट में जानें पीछे की वजहें












Click it and Unblock the Notifications