Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने ली शपथ
Nitish Kumar Shapath Grahan Samaroh Oath Ceremony LIVE: बिहार की सत्ता एक बार फिर से नीतीश कुमार के हाथ आई है, वो आज 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
बिहार में फिर से नीतीशे कुमार,रचा नया इतिहास
बिहार में फिर से नीतीशे कुमार,रचा नया इतिहास, कैसा रहा सफरनामा?
Nitish Kumar Shapath Grahan Samaroh Oath Ceremony LIVE:मैं जनता को धन्यवाद देता हूं-निशांत कुमार
नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के CM बनने जा रहे हैं, इस पर उनके बेटे निशांत कुमार ने कहा, 'मैं अपने पिता को 10वीं बार CM पद की शपथ लेने के लिए बधाई देता हूं। जनता ने हमें उम्मीद से ज़्यादा दिया। मैं जनता को धन्यवाद देता हूं और बधाई भी देता हूं।'
Nitish Kumar Shapath Grahan Samaroh Oath Ceremony LIVE: थोड़ी देर में नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण
पटना के गांधी मैदान में, जहां बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, वहां NDA के सीनियर नेता मौजूद हैं, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, UP के CM योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू, गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल और दूसरे नेता शामिल हैं।
Bihar CM Oath Ceremony Live: बीजेपी ने मंत्री पद के लिए फाइनल किए नाम, ये है संभावित लिस्ट
सम्राट चौधरी - डिप्टी सीएम
विजय कुमार सिन्हा - डिप्टी सीएम
मंगल पांडेय
डॉक्टर दिलीप जायसवाल
नितिन नबीन
रामकृपाल यादव
संजय सिंह 'टाइगर'
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र पासवान
श्रेयसी सिंह
डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी (एमएलसी)
CM Oath Ceremony: सत्ता परिवर्तन का केंद्र सिर्फ नीतीश कुमार
CM Nitish Oath Ceremony: 20 साल की 'बिहार सियासत', क्यों हर सत्ता परिवर्तन का केंद्र सिर्फ नीतीश कुमार ही बने?
















Click it and Unblock the Notifications