बिहार: खराब मौसम के चले नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
पटना, 19 अगस्त: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सीएम बिहार के 5 जिलों में सूखे की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकले थे। खराब मौसम के कारण गया जिले में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि, नीतीश कुमार सड़क रास्ते से पटना लौट रहे हैं। उनके लिए काफिले की व्यवस्था की गई है।
Recommended Video

बिहार में कम बारिश की वजह से कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। जिसके बाद शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार सूखे के हालातों का जायजा लेने हवाई दौरा पर निकले थे। जहानाबाद, अरवल समेत अन्य जिलों में हवाई दौरा करने निकले नीतीश कुमार को गया जिले में खराब मौसम का सामना करना पड़ा।
जिसके बाद नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। चॉपर में सवार सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य लोग सुरक्षित है। सीएम नीतीश कुमार के गया में उतरने के बाद जिला प्रशासन तेजी से हरकत में आ गई। इसके बाद गया के डीएम समेत जिले एसपी और आलाधिकारी मौके परपहुंच गए।
सीएम नीतीश कुमार के सड़क मार्ग से वापस पटना जाने के लिए काफिले की व्यवस्था की गई है। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार अब सड़क मार्ग से गया से पटना लौट रहे हैं। गया के डीएम डॉ त्यागराजन ने कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग कहना उचित नहीं होगा। मौसम की खराबी की वजह से गया में सीएम के हैलीकॉप्टर को उतारा गया है।












Click it and Unblock the Notifications