महागठबंधन पर दरार की खबरों के बीच तेजस्वी से नीतीश ने की बंद कमरे में मुलाकात

बिहार में चल रही महागठबंधन सरकार में दरार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ खास मुलाकात की है।

पटना (बिहार)। बिहार में चल रही महागठबंधन सरकार में दरार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ खास मुलाकात की है। तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार ने ये बैठक अपने कक्ष में की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ही थे। जिस तरह से तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग हो रही है ऐसे में ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

Bihar CM Nitish Kumar meets Deputy CM Tejashwi Yadav in his chamber.

तेजस्वी यादव के साथ नीतीश ने की बैठक

इससे पहले बिहार में मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव शामिल होने के लिए पहुंचे। इस बैठक के बाद नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ अपने कक्ष में अलग बैठक की। तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद नीतीश कुमार के साथ उनकी ये बैठक अहम मानी जा रही है।

आपको बता दें कि जेडीयू की ओर से तेजस्वी यादव को अल्टिमेटम दिया गया था कि वो खुद पर लगे आरोपों को लेकर पुख्ता तौर पर अपना पक्ष रखें। इस संबंध में जरूरी दस्तावेज भी सामने रखने की बात जेडीयू की ओर से कही गई थी। हालांकि अभी तक तेजस्वी यादव की ओर से इस संबंध में साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया। हालांकि उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार की साजिश करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+