Bihar Chunav Survey: देश की 3 दिग्गज सर्वे कंपनियों ने बताया सूबे का हाल, धुरंधरों ने बताया किसकी है हवा?

Bihar Chunav Survey: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान आने वाले सप्ताह में हो सकता है। सभी प्रमुख पार्टियां और दिग्गज नेता प्रदेश में चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को प्रदेश के दौरे पर हैं। एक ही महीने में यह उनका दूसरा दौरा है। चुनावी मौसम में ओपिनियन पोल और सर्वे का दौर भी चल रहा है। अब देश की 3 प्रमुख सर्वे कंपनियों ने प्रदेश के सियासी माहौल का आकलन किया है। तीनों प्रमुख सर्वे के अनुमान काफी हैरान करने वाले हैं।

बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया है। सीवोटर फाउंडेशन के संस्थापक यशवंत देशमुख, वोटवाइब के फाउंडर पार्टनर अमिताभ तिवारी और एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने चुनावी विश्लेषण किया है। तीनों ने प्रदेश के चुनाव को इस बार काफी दिलचस्प बताया है।

Bihar Chunav Survey

Bihar Chunav Survey: चुनावी माहौल में किसी हवा?

मीडिया चैनल के कार्यक्रम इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में तीनों प्रमुख सर्वे कंपनियों के प्रमुख ने चुनाव को लेकर अपना अनुमान जाहिर किया है। सीवोटर फाउंडेशन के संस्थापक यशवंत देशमुख ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को मिली सफलता के पीछे मुस्लिम-यादव समीकरण है। यहां यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इस समीकरण के साथ PDA को जोड़ने में वह सफल रहे। तेजस्वी यादव का कोर वोट बैंक मुस्लिम और यादव है। इसमें दूसरे जातिगत समीकरणों को जोड़ने में सफल होंगे या नहीं, यह देखना होगा।'

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: बिहार में आज हुए विधानसभा चुनाव तो किसका पलड़ा भारी, किस पार्टी की बनेगी सरकार? आ गया सर्वे

RJD के वोट काट सकते हैं प्रशांत किशोर

वोटवाइब के फाउंडर पार्टनर अमिताभ तिवारी ने कहा कि बिहार चुनावी समीकरणों के लिहाज से यह बेहद जटिल राज्य है। तिवारी ने कहा, 'यहां कई छोटी पार्टियां भी अपना वोटबैंक बनाकर चलती हैं और उनका यह भरोसेमंद वोट बैंक है। तेजस्वी यादव की बड़ी उम्मीद एनडीए से निराश युवा हैं। जैसी हवा चल रही है उसमें तेजस्वी के मुकाबले प्रशांत किशोर को युवा वोटर्स के बीच बढ़त मिलती दिख रही है।' इसी चर्चा में उन्होंने कहा कि जाति बिहार चुनाव में प्रभावी मुद्दा रहेगी। पिछले तीन चुनावों में 105 सीटों पर एक ही जाति के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

Bihar Chunav से पहले वोटर्स नहीं खोल रहे पत्ते!

एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि फिलहाल बिहार चुनाव में किसे बढ़त है, इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने कहा, 'चुनाव नतीजे का अनुमान लगाने का सीधा मतलब है कि सरकार कौन बनाएगा। इस वक्त प्रदेश में ऐसा माहौल है कि बिहार के वोटरों को भी नहीं पता है कि उन्हें किसे वोट देना है।' जाति फैक्टर पर उन्होंने कहा कि बिहार में 27 फीसदी वोट बैंक ऐसा है जो मजबूती के साथ आरजेडी के साथ है। उन्होंने कहा कि महिला वोटर इस चुनाव में भी निर्णायक भूमिका निभाते दिख सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी, जानें कितना बदलेगा सियासी समीकरण?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+