Bihar Chunav: दानापुर से RJD उम्मीदवार रीतलाल को नहीं मिली जमानत, जानें अब कैसे लड़ पाएंगे चुनाव?
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मैदान पर जमकर संग्राम चल रहा है। एनडीए और महागठबंधन दोनों के ही उम्मीदवार जमकर पसीना बहा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम हाई प्रोफाइल नेता बिहार में चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच आरजेडी के एक उम्मीदवार को अपने लिए ही चुनाव प्रचार करने का मौका नहीं मिलेगा। दानापुर से राजद कैंडिडेट रीतलाल यादव को बड़ा झटका लगा है।
पटना हाई कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि वे चाहें तो एमपी/एमएलए कोर्ट में नियमित जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। जस्टिस अरुण कुमार झा की बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए रीतलाल यादव की अर्जी खारिज कर दी।

एमपी-एमएलए कोर्ट जाने का दिया निर्देश
अदालत ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए जेल से अस्थायी रिहाई की अनुमति नहीं दी जा सकती है। हालांकि, कोर्ट ने यादव को यह छूट दी है कि वे निचली अदालत में जमानत की नई याचिका दायर कर सकते हैं। बिहार में पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होने वाली है।
Ritlal Yadav को पहले मिली थी नामांकन की उम्मीद
रीतलाल यादव को जब उम्मीदवार घोषित किया गया था, तब भी वह जेल में ही थे। उन्हें पुलिस सुरक्षा में नामांकन दाखिल करने की अनुमति मिली थी। एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें भागलपुर जेल से दानापुर लाकर नामांकन दाखिल करने की अनुमति दी थी। यादव ने हाई कोर्ट से चार हफ्तों के लिए सशर्त बेल की मांग की थी, ताकि वह क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकें। हालांकि, हाई कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: Prashant Kishor का बड़ा दावा, '150 सीटें जीतेंगे नहीं तो 10 से भी कम पर रह जाएंगे'
राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता पी.के. शाही ने बेल याचिका का विरोध किया। उन्होंने अदालत में दलील दी कि यह अर्जी सुनवाई के योग्य नहीं है। उनके मुताबिक, रीतलाल यादव को नियमित प्रक्रिया के तहत सक्षम न्यायालय से ही जमानत लेनी चाहिए। कोर्ट ने उनकी यह दलील स्वीकार कर ली है।
Bihar Chunav में मुकाबला होता जा रहा रोमांचक
बिहार विधानसभा चुनाव इस बार कई लिहाज से खास है। रीतलाल यादव जेल से ही चुनाव लड़ेंगे, जबकि लालू यादव परिवार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। चुनाव से ठीक पहले आईआरसीटीसी घोटाले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय किए हैं। एनडीए लगातार भ्रष्टाचार को आधार बना रही है। इधर प्रशांत किशोर भी आरजेडी और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाए हुए है। इस बार चुनाव काफी रोमांचक होता दिख रहा है, क्योंकि एनडीए और महागठबंधन के अलावा जनसुराज भी मैदान में है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election LIVE: अखिलेश यादव दरभंगा में, पवन सिंह का बक्सर में रोड शो, दुलारचंद यादव की मौत पर सियासत तेज












Click it and Unblock the Notifications