RJD प्रवक्ता ऋषि मिश्रा कौन? जिनके लिए कांग्रेस ने रातोंरात उम्मीदवार बदला, इस सीट से टिकट
Rishi Mishra Jale Seat: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में सीट बंटवारे पर चल रही खींचतान के बीच, महागठबंधन (INDIA गठबंधन) में डैमेज कंट्रोल के तहत एक बड़ा समझौता हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता ऋषि मिश्रा अब दरभंगा की जाले सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पोते ऋषि मिश्रा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
यह फैसला तब लिया गया जब कांग्रेस की ओर से नौशाद को उम्मीदवार बनाने की तैयारी थी, लेकिन RJD की जिद के आगे हाईकमान को झुकना पड़ा। इस 'ऑपरेशन मिडनाइट' जैसे फैसले से जाले सीट पर विवाद खत्म हुआ है।

RJD प्रवक्ता के लिए कांग्रेस का 'ऑपरेशन मिडनाइट',
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन (INDIA गठबंधन) के अंदर चल रही सीट शेयरिंग की खींचतान के बीच, दरभंगा की जाले विधानसभा सीट पर बड़ा नाटकीय मोड़ आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चर्चित नेता और प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस के सिंबल पर जाले सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। यह कदम महागठबंधन के शीर्ष नेताओं द्वारा डैमेज कंट्रोल के तहत लिया गया एक रातोंरात का फैसला माना जा रहा है।
Bihar Chunav: नौशाद की जगह ऋषि मिश्रा क्यों?
जानकारी के मुताबिक, जाले सीट औपचारिक रूप से कांग्रेस के खाते में थी और पार्टी यहां से नौशाद को उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही थी। हालांकि, RJD खेमा लगातार यह चाहता था कि इस सीट पर ऋषि मिश्रा को ही प्रत्याशी बनाया जाए। RJD की इस मजबूत मांग के आगे, महागठबंधन की एकता बनाए रखने के लिए, कांग्रेस हाईकमान को झुकना पड़ा। अंततः यह समझौता हुआ कि भले ही सीट कांग्रेस के पास रहे, लेकिन उम्मीदवार RJD के नेता ऋषि मिश्रा होंगे, जो कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढे़ं: Bihar Chunav: कांग्रेस में भूचाल! टिकट बंटवारे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने फोड़ा 'बम', लगाया गंभीर आरोप
कौन हैं ऋषि मिश्रा और यह क्यों है रणनीतिक कदम?
ऋषि मिश्रा बिहार की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं और पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पोते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जेडीयू से विधायक के रूप में की थी और बाद में कांग्रेस के रास्ते वह RJD में शामिल हो गए। अपने क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसंपर्क के लिए उनकी मजबूत पकड़ है। कांग्रेस के टिकट पर उनका चुनाव लड़ना RJD के लिए जाले सीट पर एक मजबूत और रणनीतिक कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे गठबंधन को मिश्रा के व्यक्तिगत जनाधार का फायदा मिलेगा।
नामांकन दाखिल करने के बाद ऋषि मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, यह नामांकन सिर्फ उनका नहीं, बल्कि जाले की उस तमाम जनता का है जो सालों से विकास की राह देख रही है, और इंडिया गठबंधन जाले के हक में लड़ने के लिए तैयार है। यह समझौता महागठबंधन की एकता के लिए एक राहत भरी खबर मानी जा रही है, जिससे उम्मीद है कि शेष सीटों पर विवाद जल्द सुलझ जाएगा।
ये भी पढे़ं: Bihar Chunav: मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, क्या हो गई है तेजस्वी यादव से कोई डील?












Click it and Unblock the Notifications