Bihar Chunav: कांग्रेस में भूचाल! टिकट बंटवारे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने फोड़ा 'बम', लगाया गंभीर आरोप

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर सिरफुटव्वल (आंतरिक कलह) का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कटिहार से वर्तमान सांसद तारिक अनवर ने सार्वजनिक रूप से पार्टी नेतृत्व के फैसलों पर बड़ा सवाल उठाया है।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं कि जीतने वाले मजबूत उम्मीदवारों को नजरअंदाज किया गया है, जबकि पिछले चुनाव में बड़े अंतर से हार चुके प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया गया है। तारिक अनवर के इस खुले विद्रोह ने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में भूचाल ला दिया है और हाईकमान पर मनमानी और अपारदर्शिता के आरोप लगने शुरू हो गए हैं।

Congress ticket controversy Bihar

तारिक अनवर ने क्या कहा?

कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सवाल उठाते हुए लिखा कि, 'पूर्व विधायक गजानंद शाही उर्फ़ मुन्ना शाही पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र ११३ मतों से पराजित हुए थे। इस बार उनकी टिकट काट दी गई है। वहीं, जो उम्मीदवार पिछले चुनाव में ३० हज़ार से अधिक मतों से हार चुके थे, उन्हें फिर से अवसर दिया गया है।'

कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं ने किया हमला

बता दें कि, टिकट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में बवाल मचा हुआ है। पटना एयरपोर्ट पर बुधवार (15 अक्तूबर) को कांग्रेस के अंदरूनी कलह का भयंकर नजारा देखने को मिला था। दिल्ली से बैठक कर लौटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिनमें बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, और शकील अहमद खान शामिल थे, को पार्टी कार्यकर्ताओं के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।

कार्यकर्ताओं का गुस्सा इतना भड़क उठा कि उन्होंने न सिर्फ नेताओं की गाड़ी रोकी और जमकर नारेबाजी की, बल्कि कुछ उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने तो गाड़ी पर हमला करने की कोशिश भी की। हालात इतने बिगड़ गए कि इन नेताओं को किसी तरह जान बचाकर वहाँ से निकलना पड़ा।

टिकट बेचे जाने का आरोप

इस विरोध की मुख्य वजह टिकट बेचे जाने का आरोप है। गुस्साए कार्यकर्ताओं का सीधा आरोप था कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने मिलकर विक्रम विधानसभा सीट का टिकट 5 करोड़ रुपये में बेच दिया है, जिससे पार्टी के वफादार और मेहनती कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: सीमांचल में तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, 4 बार के विधायक ने RJD छोड़ थामा प्रशांत किशोर का साथ

महागठबंधन में 'ऑल इज नॉट वेल'!

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) से ठीक पहले, महागठबंधन के 'एकजुटता' के दावों की हवा निकल चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सीधे अपने दो प्रमुख सहयोगियों- कांग्रेस और वीआईपी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी- से पंगा लेकर गठबंधन में 'विद्रोह' के सुर तेज कर दिए हैं।

सबसे पहले, RJD ने लालगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य कुमार राजा के खिलाफ बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को सिंबल थमा दिया। यह कदम स्पष्ट रूप से दिखाता है कि तेजस्वी यादव ने गठबंधन धर्म की परवाह न करते हुए सीट बंटवारे को दरकिनार कर दिया है।

मुकेश सहनी भी नाराज चल रहे हैं

इस बीच, मुकेश सहनी की नाराजगी पहले से ही जगजाहिर है। कांग्रेस और सहनी दोनों की खुली नाराजगी के कारण, महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलेआम बगावत में बदल चुकी है। जहाँ NDA अपनी एकता दिखा रही है, वहीं RJD का यह आक्रामक और आत्म-केंद्रित रवैया साबित करता है कि महागठबंधन अब टूट की कगार पर पहुँच चुका है और चुनाव से पहले ही बिखरता नजर आ रहा है।

ये भी पढे़ं: Bihar Election 2025: NDA गठबंधन की पूरी 243 लिस्ट हुई फाइनल, देखें BJP, JDU, LJP, HAM और RLM की सीटें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+