Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav Result 2025: कौन हैं वो 10 मुस्लिम नेता, जो मोदी-नीतीश लहर में भी जीते, नतीजे हैरान करने वाले

Bihar Chunav Result 2025 (Muslim candidate Win List): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिस तरह NDA ने महागठबंधन को करारी शिकस्त दी, उसने पूरे राजनीतिक गणित को हिला दिया। NDA 202 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है, वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गई। लेकिन इस सियासी भूचाल के बीच एक और बात ने सभी को चौंकाया, वो है मुस्लिम प्रतिनिधित्व का इतिहास में सबसे कम स्तर पर पहुंच जाना।

1990 के बाद पहली बार बिहार विधानसभा में मुस्लिम विधायकों की संख्या सिर्फ 10 रह गई है, जबकि आबादी 17.7% है। इसकी वजह यह भी रही कि 2020 की तुलना में इस बार सभी दलों ने मुस्लिम उम्मीदवार को चुनावी मैदान में कम उतारे थे। लेकिन मोदी-नीतीश लहर के बीच भी जिन 10 मुस्लिम नेताओं ने जीत दर्ज की है, उनके नतीजे अपने आप में बेहद दिलचस्प हैं। आइए देखें पूरे आंकड़े।

Bihar Chunav Result 2025 Muslim candidate Win List

बिहार चुनाव 2025 में जीतने वाले 10 मुस्लिम उम्मीदवारों की लिस्ट

🔹 AIMIM (5 मुस्लिम उम्मीदवार विजेता)

1. अख्तरुल ईमान - अमौर सीट
✔ AIMIM के सबसे बड़े चेहरे, आसानी से जीत दर्ज की। 1 लाख से ज्यादा वोट मिला।

2. गुलाम सरवर- बायसी सीट
✔गुलाम सरवर को 92766 (+ 27251)वोट मिले, BJP दूसरे नंबर पर चली गई और RJD तीसरे पर।

3. तौसीफ आलम - बहादुरगंज सीट
✔तौसीफ आलम को 87315 (+ 28726) वोट मिले, कांग्रेस उम्मीदवार को भारी अंतर से हराया।

4. मोहम्मद सरवर - कोचाधामन सीट
✔मोहम्मद सरवर को 81860 (+ 23021) वोट मिले, RJD और BJP दोनों को पीछे छोड़ा।

5. मुर्शीद आलम - जोकीहाट सीट
✔AIMIM नेता मुर्शीद आलम को 83737 (+ 28803) वोट मिले। RJD के मौजूदा विधायक को धूल चटाई।

🔹RJD (2 मुस्लिम उम्मीदवार विजेता)

6. असिफ अहमद - बिसफी सीट
✔ विपक्षी लहर के बावजूद जीत आसिफ अहमद 8 हजार वोटों से जीते। असिफ अहमद को 100771 (+ 8107) मिले।

7. ओसामा शहाब - रघुनाथपुर सीट
✔ 21 साल बाद शहाबुद्दीन परिवार की वापसी। ओसामा शहाब को 88278 (+ 9248) वोट मिले और जीते। जेडीयू दूसरे नंबर पर रही।

🔹जेडीयू (1 मुस्लिम उम्मीदवार विजेता)

8. मो. जामा खान - चैनपुर सीट
✔ जेडीयू के चार में से सिर्फ एक सफल उम्मीदवार। मो. जामा खान को 70876 (+ 8362) वोट मिले।

🔹 कांग्रेस (2 मुस्लिम उम्मीदवार विजेता)

9. मोहम्मद कैमुरुल होदा - किशनगंज सीट
✔ सीमांचल में कांग्रेस की बड़ी पकड़। मोहम्मद कैमुरुल होदा को 89669 (+ 12794) वोट मिले। भाजपा की स्वीटी सिंह दूसरे नंबर पर रहीं।

10. अबिदुर रहमान - अररिया सीट
✔ 2020 की तरह इस बार भी मजबूत बढ़त बनाए रखी। आबिदुर रहमान को 91529 (+ 12741) वोट मिले। JDU दूसरे नंबर पर रही।

🔹 AIMIM की बड़ी वापसी-5 मुस्लिम नेता जीते चुनाव

लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले महागठबंधन से जगह न मिलने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 25 सीटों पर दांव लगाया, जिनमें से 5 सीटें उसने अपने नाम कर लीं। अमौर से खुद पार्टी के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की जीत AIMIM के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला नतीजा रही।

2020 में AIMIM ने सीमांचल में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और इस बार भी उसने उसी क्षेत्र अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंजमें मजबूती कायम रखी।

🔹 JDU और NDA के मुस्लिम उम्मीदवारों की हालत कमजोर

नीतीश कुमार की जेडीयू ने केवल चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जिनमें से सिर्फ एक मो. जामा खान चैनपुर से जीते। यह सीट मुस्लिम बहुल नहीं है, इसलिए बीजेपी ने वहां हिंदू वोटरों को साधने के लिए ताबड़तोड़ कैम्पेन कराया।

चिराग पासवान की LJP (RV) ने एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार मोहम्मद कलीमुद्दीन को बहादुरगंज से मैदान में उतारा, लेकिन AIMIM के तौसीफ आलम ने उन्हें 28,726 वोटों से मात दी।

🔹 RJD के दो चेहरे चमके-ओसामा शहाब की जीत चर्चा में

तेजस्वी यादव की RJD के टिकट पर असिफ अहमद ने बिसफी से जीत दर्ज की। सबसे ज्यादा चर्चा में रहे बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब, जिन्होंने 21 साल बाद अपने परिवार को फिर से चुनावी जीत दिलाई। RJD ने यहां यादव-मुस्लिम वोटरों के पुराने समीकरण पर दांव लगाया और जीत हासिल की।

🔹 कांग्रेस ने दो सीटें बचाईं, Shakeel Ahmed की हार बड़ी खबर

सीमांचल की दो अहम सीटों किशनगंज और अररिया पर कांग्रेस ने अपना 2020 वाला प्रदर्शन दोहराया। हालांकि पार्टी के बड़े मुस्लिम चेहरे, CLP नेता शकील अहमद खान, जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी से 18,368 वोटों से हार गए।

पिछले चुनावों की तुलना-सीटें लगातार घटती जा रहीं

  • 2010 में विधानसभा में 19 मुस्लिम विधायक थे (7.81%)।
  • 2015 में यह संख्या 24 तक पहुँची (9.87%)।
  • 2020 में फिर गिरकर 19 रह गई।
  • और 2025 आते-आते यह आंकड़ा सिर्फ 10 पर सिमट गया-यानी लगभग आधा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम: किस पार्टी को कितनी मिली सीटें

Bihar Chunav Result 2025

बिहार में किस पार्टी को कितना वोट शेयर

Bihar Chunav Result 2025
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+