Bihar Chunav Phase 1 Voting: बुर्का विवाद पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, 'हम पाकिस्तान में नहीं हैं'
Bihar Chunav Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग के लिए जनता के बीच भारी उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही भारी संख्या में लोग मतदान के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इधर वोटिंग के साथ ही विवाद और आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है। बुर्के में मतदान के लिए आई महिलाओं की जांच पर हंगामा शुरू हो गया है। आरजेडी और कांग्रेस ने इसे मतदाताओं को डराने की कोशिश करार दिया है, तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'किसी भी मुद्दे पर जबरन विवाद खड़ा किया जा रहा है। जांच चुनाव आयोग की नियमावली के मुताबिक सामान्य प्रक्रिया है। यह बिहार है कोई पाकिस्तान नहीं है और न ही यहां पर शरिया कानून लागू है।' उन्होंने सभी मतदाताओं से भारी संख्या में घर से निकलकर मतदान करने की अपील की है।

Giriraj Singh ने विपक्ष पर साधा निशाना
बुर्के में आने वाली महिलाओं की जांच पर उन्होंने कहा, 'यह भारत है और हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं। यह कोई पाकिस्तान-बांग्लादेश या कोई इस्लामिक राष्ट्र नहीं है। अगर चुनाव आयोग को किसी पर भी शक होगा, तो बुर्के में चेहरा दिखाने के लिए नियमों के मुताबिक कहा जा सकता है। जब बुर्का पहने कोई महिला आधार कार्ड बनवाने जाती है, तो क्या वह अपना चेहरा नहीं दिखाती है?' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं बिहार के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वह लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हों और भारी संख्या में मतदान करें।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Phase 1 Voting: लालू, राबड़ी, तेजस्वी ने जहां डाले वोट, उस VIP सीट का है 'बॉलीवुड कनेक्शन'
Bihar Chunav Phase 1 Voting: 3.75 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट
- बिहार चुनाव में पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर 36,733 ग्रामीण इलाकों में हैं।
- पहले चरण में 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय समेत कई दिग्गजों की किस्मत पर मुहर लगेगी।
- दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Voting: 'तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए', पहले चरण के चुनाव के बीच लालू यादव का सियासी संदेश












Click it and Unblock the Notifications