Bihar Election Voting: 'तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए', पहले चरण के चुनाव के बीच लालू यादव का सियासी संदेश
Bihar Election Voting Phase 1: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने पुराने अंदाज में सियासी तवा गर्म कर दिया है। पटना में परिवार संग वोट डालने के बाद लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।"
इस एक पंक्ति में लालू यादव ने अपने खास राजनीतिक अंदाज में जनता से बदलाव की अपील कर दी। लालू यादव ने अपनी पोस्ट में दिवंगत समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया का जिक्र करते हुए जदयू-बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2005 से सत्ता में बैठे लोगों को अब जनता वोटिंग के जरिए विश्राम दे। "20 साल बहुत हुआ" वाले बयान से उन्होंने साफ संदेश दिया कि अब बिहार में सत्ता परिवर्तन की जरूरत है।

लालू परिवार ने डाला वोट, मां राबड़ी देवी ने दी दोनों बेटों को शुभकामनाएं
पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री और मीसा भारती ने वोट डाला। मतदान के बाद राबड़ी देवी ने कहा, "मेरे दोनों बेटों को मेरा आशीर्वाद है। तेजस्वी और तेज प्रताप दोनों अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता से अपील है कि वे अपने अधिकार का प्रयोग करें, वोट जरूर डालें।"
तेज प्रताप बोले-जनता के आशीर्वाद का कोई मुकाबला नहीं
जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने मतदान के दौरान कहा, "बिहार की जनता को वोट डालना चाहिए। हर वोट की कीमत होती है। माता-पिता का आशीर्वाद विशेष होता है, लेकिन जनता का आशीर्वाद सबसे बड़ा है।"
रोहिणी आचार्य का दावा-अब बिहार में नहीं जाएगी बेरोजगारों की परदेस यात्रा
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि इस बार बिहार से बेरोजगारी खत्म होने जा रही है। उन्होंने कहा, "गांवों में रोजगार के लिए अब युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। तेजस्वी सरकार बनने के बाद 8 दिनों में ही बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा।"
पहले चरण की वोटिंग में दिखा उत्साह
राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.13% वोटिंग दर्ज की गई। संवेदनशील इलाकों जैसे सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर (मुंगेर) और जमालपुर में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय शाम 5 बजे तक रखा गया है। वहीं, बाकी सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इस बार 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है। 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे और तब तय होगा कि लालू का "तवा" किस ओर पलटता है सत्ता की तरफ या विपक्ष की ओर।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications