Bihar Chunav: दूसरे फेज की वोटिंग से पहले पवन खेड़ा का बड़ा आरोप, 'मंत्रियों के घर से फाइलें गायब हो रही हैं'
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार रविवार को थम गया है। दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होने वाली है। उससे ठीक पहले सियासी बयानबाजियों और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि हार के डर से प्रदेश के मंत्री अपने घर खाली कर रहे हैं और फाइलें गायब हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार के सबूत मिटाए जा रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, 'राज्य में भ्रष्टाचार से जुड़े कई अहम दस्तावेज और फाइलें मंत्रियों के घरों से गायब की जा रही हैं। हार का डर देखते हुए मंत्री अपने घर खाली कर रहे हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के कुछ अधिकारी भी मंत्रियों के साथ मिले हुए हैं।

Pawan Khera ने लगाया NDA सरकार पर बड़ा आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दावा किया कि बिहार की जनता का मूड अब एनडीए के लोग भी समझ गए हैं। सत्ता से विदाई का डर अब इनको सताने लगा है। उन्होंने कहा, 'सरकार के बड़े नेता और अफसर अपने घरों और दफ्तरों से फाइलों को हटाने में लगे हैं। इससे उनकी पोल खुल सकती है। आखिर ऐसी क्या घबराहट है कि मतदान से ठीक पहले फाइलें गायब की जा रही हैं? यह कार्रवाई सरकार की नाकामी और घबराहट को दिखाती है।'
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार चुनाव प्रचार थमा, अब वोट की बारी, दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर महामुकाबला
पवन खेड़ा से पहले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आरोप लगाया था कि विपक्षी नेताओं की सभाएं रद्द कराई गईं। सहनी ने दावा किया था कि उनके चुनावी कार्यक्रमों को प्रभावित करने के लिए जबरदस्ती दो घंटे तक एयरपोर्ट पर रोका गया था। बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी भी वोट चोरी का आरोप लगाते रहे हैं।
Bihar Chunav: दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग
- दूसरे चरण में कुल 122 सीटों पर मतदान होना है, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल सीटें शामिल हैं।
- इस चरण में साासाराम, सीमांचल समेत कई और सीटों पर वोटिंग होगी। आखिरी दिन गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई और दिग्गजों ने चुनावी रैलियां की।
- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 6 नवंबर को वोट डाले गए थे। फर्स्ट फेज में बंपर वोटिंग के बाद सभी दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
- विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। इस बार त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज भी मैदान में है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार के इन 7 विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ 3 बजे तक वोटिंग, कहीं आपका बूथ भी तो इसमें नहीं?












Click it and Unblock the Notifications