Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव प्रचार थमा, अब वोट की बारी, दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर महामुकाबला

Bihar Election 2025 Phase 2: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए प्रचार रविवार (09 नवंबर) शाम पांच बजे थम गया। 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे। अब हर तरह के चुनाव प्रचार से लेकर सर्वे, ओपिनियन पोल सब पर रोक है।

चुनाव आयोग ने मतदान से पहले पूरे राज्य में सख्त निगरानी के निर्देश जारी कर दिए हैं। भारत-नेपाल सीमा को भी सील कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अवैध गतिविधि या बाहरी दखल चुनाव को प्रभावित न कर सके। भारत-नेपाल बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील की गई। आइए जानते हैं कि बिहार चुनाव के दूसरे चरण में किन-किन जिलों में वोटिंग होगी, कितने हाई प्रोफाइल उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और हर अहम जानाकारी।

Bihar Election 2025 Phase 2

🟩 20 जिलों में होगा मतदान, 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे फैसला

दूसरे चरण में बिहार के 20 जिलों गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में वोटिंग होगी।

इस चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1165 पुरुष, 136 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं हैं।

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण के आंकड़े एक नजर में

  • कुल विधानसभा सीटें: 122
  • सामान्य सीटें: 101
  • अनुसूचित जाति (SC) सीटें: 19
  • अनुसूचित जनजाति (ST) सीटें: 2
  • कुल मतदाता: 3,70,13,556
  • पुरुष मतदाता: 1,95,44,041
  • महिला मतदाता: 1,74,68,572
  • नए मतदाता: 5,28,954
  • कुल मतदान केंद्र: 45,399
  • कुल उम्मीदवार: 1,302
  • पुरुष उम्मीदवार: 1,165
  • महिला उम्मीदवार: 136

🟩45 हजार से ज्यादा बूथों पर वोटिंग की तैयारी पूरी

चुनाव आयोग ने 20 जिलों में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 5326 बूथ शहरी और 40,073 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। सुरक्षा के लिहाज से आयोग ने 45,388 सामान्य और 11 सहायक बूथों की व्यवस्था की है। कई इलाकों में मतदान समय को कम किया गया है, खासकर नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में।

🟩 इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। इनमें सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज बबलू, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान शामिल हैं।

वहीं महागठबंधन की ओर से राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, और भाकपा (माले) के नेता महबूब आलम भी मैदान में हैं।

🟩 कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा है?

NDA की बात करें तो इस चरण में भाजपा के 53, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15, रालोमो के 4 और हम के 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से राजद 72 सीटों, कांग्रेस 37 सीटों, और वीआईपी 10 सीटों पर ताल ठोक रही है।

एनडीए की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे स्टार प्रचारक मैदान में रहे। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी चुनावी माहौल को गरम रखा।

🟩कहां सबसे ज्यादा और सबसे कम उम्मीदवार

दूसरे चरण में तीन विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा 22-22 उम्मीदवार मैदान में हैं कैमूर का चैनपुर, रोहतास का सासाराम और गया शहर। वहीं छह विधानसभा क्षेत्रों लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज और बनमनखी में सिर्फ 5-5 उम्मीदवार हैं।

🟩 संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा, कुछ सीटों पर वोटिंग समय कम

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में 7 बूथों पर मतदान दोपहर 3 बजे तक और 354 बूथों पर शाम 4 बजे तक होगा। बोधगया की 200 बूथों पर मतदान शाम 4 बजे तक और 106 बूथों पर 5 बजे तक चलेगा। इसी तरह चैनपुर, रजौली, जमुई और चकाई जैसी सीटों पर भी वोटिंग समय घटाया गया है।

🟩 बिहार पहले चरण में 65% वोटिंग, अब दूसरे चरण में निगाहें

पहले चरण में बिहार ने रिकॉर्ड 65.08% मतदान कर सत्ता विरोधी और समर्थक लहर दोनों की संभावनाएं खुली रख दी हैं। राजधानी पटना में सबसे कम 59.02% वोटिंग हुई, जबकि समस्तीपुर में 71.74% मतदान दर्ज किया गया। अब सबकी निगाहें दूसरे चरण पर हैं, जहां मतदाता यह तय करेंगे कि सत्ता में कौन लौटेगा और कौन जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+