Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav Opinion Poll: तेजस्वी, नीतीश या PK में कौन है CM के लिए पहली पसंद? चौंकाने वाले रुझान

Bihar Chunav Opinion Poll: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे का सियासी माहौल गर्म है। सभी दल प्रचार में जुट गए हैं और सर्वे एजेंसियां लगातार जनता का रुख जानने की कोशिश कर रही हैं। बिहार चुनाव की जिम्मेदारी अमित शाह ने खुद ले ली है और उनके करीबी धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है। दूसरी ओर तेजस्वी यादव भी धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच सी-वोटर का ताजा ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है।

नए ओपिनियन पोल में जहां नीतीश कुमार को लेकर जनता की राय दिलचस्प है। तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर ने मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है। अब तक के सर्वे और ओपिनियन पोल देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार मुकाबला बहुत कांटे का रहने वाला है। हालांकि, कैंडिडेट्स के ऐलान के बाद स्थिति बदल भी सकती है।

Bihar Chunav Opinion Poll

Bihar Chunav Opinion Poll: तेजस्वी यादव की लोकप्रियता बरकरार

ताजा सर्वे के मुताबिक, इस बार का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में बदल सकता है। इस बार जनसुराज की एंट्री ने एनडीए और महागठबंधन के बीच की टक्कर को त्रिकोणीय बना दिया है। खास बात यह है कि तेजस्वी यादव सीएम की रेस में सबसे आगे निकलते दिख रहे हैं। आक्रामक चुनाव प्रचार की बदौलत प्रशांत किशोर की लोकप्रियता का ग्राफ भी चढ़ा है। उन्होंने चिराग पासवान और नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Final Voter List: तेजस्वी यादव का नाम किस मतदान केंद्र पर दर्ज? वोटर रिकॉर्ड में कई चौंकाने वाले फैक्ट

सीएम के लिए जनता की पसंद

तेजस्वी यादव - 36%

प्रशांत किशोर - 23%

नीतीश कुमार - 16%

चिराग पासवान - 10%

सम्राट चौधरी - 7%

Nitish Kumar से भी लोगों की नाराजगी कम होती दिख रही

बिहार सरकार के कामकाज को लेकर जब लोगों से सवाल किया गया, तो भी कुछ दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे में 61 फीसदी लोग नीतीश कुमार से संतुष्ट दिखे, जबकि 38 फीसदी लोगों ने असंतुष्टि जाहिर की है। चुनाव से ठीक पहले जिस तरह से नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के लिए पिटारा खोल दिया है, उससे लोगों की शिकायतें कम होती दिख रही हैं। उनकी सरकार में जनता के भरोसे का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। महीने के मुताबिक देखें जनता की नीतीश सरकार के कामकाज पर राय:

फरवरी 2025 - 58% संतुष्ट, 39% असंतुष्ट

जून 2025 - 60% संतुष्ट, 39% असंतुष्ट

सितंबर 2025 - 61% संतुष्ट, 38% असंतुष्ट

प्रधानमंत्री पद के लिए PM Modi ही पहली पसंद

जहां तक प्रधानमंत्री पद की पसंद की बात है, तो जनता की पहली पसंद आज भी पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं। ऐसा लग रहा है कि बिहार चुनाव में एनडीए को पीएम के चेहरे का फायदा भी मिल सकता है। नरेंद्र मोदी को 52% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है, जबकि 41% लोगों ने राहुल गांधी पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका, JDU विधायक RJD में होंगे शामिल, तेजस्वी यादव दिलाएंगे सदस्यता

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+