Bihar Chunav: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन NDA पर मुकेश सहनी का बड़ा आरोप, 'मुझे घंटों एयरपोर्ट पर बिठाए रखा'
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। पहले फेज में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। रविवार, 09 नवंबर को दूसरे फेज के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इस बीच प्रचार के आखिरी दिन विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के चीफ मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं की उड़ानें जान-बूझकर बाधित की गईं और मुझे दो-दो घंटे एयरपोर्ट पर बिठाया गया। उन्होंने केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप भी लगाया।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुकेश सहनी ने कहा कि विपक्षी नेताओं के चुनाव अभियान को बाधित करने की कोशिश की गई। हमारी फ्लाइट्स और उड़ान को बाधित किया गया ताकि विपक्ष की सभाएं रद्द हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता इसका जवाब देगी और पहले फेज में ही महागठबंधन के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है।

Mukesh Sahni ने लगाया NDA पर आरोप
बिहार में दूसरे चरण की 122 सीटों पर रविवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। आम तौर पर नेता चुनाव के दौरान एक ही दिन में कई चुनाव प्रचार करते हैं। ज्यादातर नेता अपना चॉपर प्रचार के लिए इस्तेमाल करते हैं और कभी-कभी फ्लाइट्स का इस्तेमाल करते हैं। महागठबंधन लगातार चुनाव प्रचार के दौरान वोट चोरी का आरोप लगाता रहा है। अब प्रचार के आखिरी दिन मुकेश सहनी ने एयरपोर्ट पर बिठाने और प्रचार अभियान में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार में आज कितने बजे थमेगा दूसरे चरण का प्रचार? 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग
मीडिया से बात करते हुए महागठबंधन के डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, 'बीजेपी और NDA के नेताओं को उड़ानें जल्दी मिल जाती हैं। महागठबंधन के सदस्यों को साजिश के तहत ढाई-ढाई घंटे एयरपोर्ट पर बैठाया जाता है। यह सब इसलिए होता है ताकि हमारे कार्यक्रम रद्द हो जाएं। इस विधानसभा चुनाव में हमारे 3-4 कार्यक्रम इसी वजह से रद्द हो गए।' उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
Bihar Chunav में प्रचार का आखिरी दिन
- बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को हो चुकी है जिसमें रिकॉर्ड 64.67 फीसदी मतदान हुआ है।
- दूसरे फेज के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और चुनाव प्रचार का शोर रविवार (9 नवंबर) को शाम 5 बजे थम जाएगा।
- वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। पहले फेज की वोटिंग के बाद दोनों प्रमुख गठबंधन और प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: सीमांचल की लड़ाई तय करेगी पटना की सत्ता, ओवैसी की चाल, PK की एंट्री से क्या बदल गया समीकरण?












Click it and Unblock the Notifications