Bihar Chunav: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम-डिप्टी सीएम फेस पर लगी मुहर, 5 प्वाइंट में जानें सब कुछ
Bihar Chunav Mahagathbandhan press conference: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग में अब सिर्फ 15 दिन का समय बचा है। महागठबंधन में सीट बंटवारे की वजह से तालमेल की कमी और विवाद की खबरों पर विराम देने की कोशिश की गई है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में औपचारिक तौर पर तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम के लिए मुकेश सहनी के नाम पर मुहर लगाई है। चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की दिशा में यह अहम कदम है।
सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन में चल रही तकरार की खबरों ने आरजेडी ही नहीं कांग्रेस हाई कमान को भी परेशान कर दिया था। इसे देखते हुए राहुल गांधी ने खास तौर पर अशोक गहलोत को आपसी बातचीत के जरिए सामंजस्य बनाने के लिए भेजा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम और डिप्टी सीएम के फेस के ऐलान के अलावा भी कई वादे और दावे किए गए।

Mahagathbandhan press conference की खास बातें
⦁ तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित किया गया जबकि मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम उम्मीदवार बनाया गया है। तेजस्वी ने इस मौके पर सभी घटक दलों का आभार जताते हुए कहा कि गठबंधन के सभी साथियों ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: महागठबंधन का CM चेहरा होंगे तेजस्वी, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM फेस, हुआ ऐलान
⦁ प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज्सवी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अब तक आधिकारिक तौर पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है। साफ है कि अमित शाह ने मन बना लिया है कि अब नीतीश कुमार अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे।'
⦁ VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी को बिहार से उखाड़ फेंकने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा और हमारे विधायक को खरीदा है, हम उसे भूल नहीं सकते हैं। हमने गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लिया है कि जब तक भाजपा को पूरी तरह से उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक दम नहीं लेंगे।'
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: NDA VS महागठबंधन—कौन है सबसे अमीर, कौन सबसे गरीब उम्मीदवार? 5 नेताओं के पास अथाह संपत्ति
⦁ तेजस्वी यादव ने इस दौरान यह भी कहा कि किसी माई के लाल में दम नहीं है जो बिहार में दंगा करा सकता है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'बीजेपी प्रदेश में दंगा कराना चाहती है। हमारे रहते बिहार में कभी दंगा नहीं हो सकता है।'
⦁ CPI(ML) लीडर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, 'बिहार के चुनाव का इंतजार प्रदेश की जनता बेसब्री से कर रही है। कोरोना काल में कुछ हजार वोटों की वजह से हमारी सरकार नहीं बनी थी। यह चुनाव रोज लाठी खाने वाले नौजवानों, महिला रोजगार योजना के नाम पर कर्ज में फंसी महिलाओं का है।'
Bihar Chunav में नामांकन वापस करने का आखिरी दिन
बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। अभी 11 ऐसी सीटें हैं जहां गठबंधन के घटक दल एक-दूसरे के सामने हैं। पार्टी हाई कमान की इस बारे में चर्चा हो रही है और कोशिश है कि गतिरोध को खत्म किया जा सके। महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए और एकजुट होकर चुनाव में उतरने की बात दोहराई।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: 'फैक्ट्री गुजरात में, विक्ट्री बिहार में', महागठबंधन के CM फेस तेजस्वी ने लगाए PM पर आरोप












Click it and Unblock the Notifications