Bihar Chunav: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका के अलावा लिस्ट में ये दिग्गज भी
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सिर्फ सूबे की नहीं, बल्कि पूरे देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही सभी दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की फौज मैदान में उतारनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बिहार में दो चरण में वोटिंग होगी और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
कांग्रेस के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रमुख स्टार प्रचारक बनाया गया है। इनके अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट को भी लिस्ट में जगह दी गई है। ये सभी नेता बिहार में रोड शो, जनसभाएं और रैलियां कर कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

Bihar Chunav के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक दिखाएंगे दम
⦁ कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट स्पष्ट करती है कि पार्टी राज्य में महिला वोटरों और युवा वर्ग पर खास फोकस कर रही है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का लिस्ट में होना इसकी गवाही देती है।
⦁ राहुल गांधी और कन्हैया कुमार युवाओं को आकर्षित करने की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा, युवाओं में लोकप्रिय सचिन पायलट को भी जगह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: जन सुराज के 14 उम्मीदवारों को धमकी दी गई, 3 टूट गए, Prashant Kishor ने लगाए गंभीर आरोप
⦁ कांग्रेस के बिहार मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट को आधिकारिक रूप से जारी किया गया है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय दिग्गजों को भी शामिल किया गया है।
Rahul Gandhi के विश्वस्त चेहरों का दिखा दबदबा
40 प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी के करीबियों को प्रमुखता दी गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला, चरणजीत सिंह चन्नी, तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी, अलका लंबा, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी और पप्पू यादव जैसे नाम इसमें शामिल हैं। ये सभी नेता विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान चलाएंगे। सूत्रों के मुताबिक अगले दो हफ्ते में राहुल गांधी की 8 से 10 सभाएं हो सकती हैं।
बिहार में इस बार दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। कांग्रेस के अलावा एनडीए और महागठबंधन के अन्य दल भी अपने-अपने प्रचार अभियानों की रणनीति बना रहे हैं। हालांकि, महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर अभी भी मतभेद बने हुए हैं, जिससे विपक्षी एकता पर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: तेजस्वी यादव की बढ़ी टेंशन! महागठबंधन में 'फूट' पड़ते ही JMM ने RJD पर लगा दिया ये 'गंभीर आरोप'












Click it and Unblock the Notifications